फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मृत जानवरों पर घमासान, ठेकेदार करता कामचोरी तो स्वास्थ्य विभाग टालमटोल

मृत जानवरों पर घमासान, ठेकेदार करता कामचोरी तो स्वास्थ्य विभाग टालमटोल

Fri, 15 Mar 2019 01:34 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
मृत जानवरों पर घमासान, ठेकेदार करता कामचोरी तो स्वास्थ्य विभाग टालमटोल
बरेली। मृत जानवर उठाने का ठेका लेने के बाद भी ठेकेदार गंभीरता के काम नहीं कर रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी टालमटोल करते हैं। इसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारीनगर में एक धर्मस्थल के पास दो दिन से एक मृत गाय पड़ी थी। लोगों ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. से की तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार से उठवाने को कहा तो उसने पहले तो टालमटोल की और फिर देर रात गाय को उठवाया। वहीं, बृहस्पतिवार को ऐसे ही एक मृत घोड़े को उठाने का मामला सामने आया तो ठेकेदार ने इन्कार कर दिया। इसके बाद मजबूरन स्वास्थ्य विभाग ने घोड़े को उठाकर फिंकवाया। सूत्रों की मानें तो ठेकेदार के कर्मचारी मृत जानवर उठाने पर लोगों से उसे ले जाने का किराया मांगते हैं और न देने पर उसे ले जाने में आनाकानी करते हैं। वहीं, गाय होने पर विवाद का बहाना कर टालमटोल करते हैं। इसके चलते कई बार मृत जानवर दो-दो दिन पड़े रहते हैं और लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। मामला संज्ञान में आने पर ठेकेदार की ढिलाई को लेकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed