फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छेड़खानी की तरह रैंगिंग पर भी विश्वविद्यालय बेपरवाह

छेड़खानी की तरह रैंगिंग पर भी विश्वविद्यालय बेपरवाह

Mon, 04 Mar 2019 01:04 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी की तरह रैंगिंग पर भी विश्वविद्यालय बेपरवाह
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नवीन छात्रावास के इंजीनियरिंग के दो छात्र शनिवार को सीनियर का निशाना बने थे । सीनियर्स ने उनके साथ बदसलूकी की, गालियां बकीं और धमकाया, लेकिन विश्वविद्यालय ने उनकी सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। मामले की जांच करना तो दूर बस फौरी तौर पर सुरक्षा गार्ड से पूछकर मामला टाल दिया गया। जबकि डर के कारण रविवार को छात्र अकेले बाहर तक नहीं किए। सहपाठियों के साथ वह बाहर गए। वहीं वार्डन सोमवार को मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम को मुख्य छात्रावास में रहने वाले कुछ सीनियर छात्रों ने इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के दो छात्रों को हॉस्टल के सामने घेर लिया था। नशे में धुत उन छात्रों ने जूनियर के साथ गालीगलौज की थी। रैगिंग का मामला होने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वार्डन ने फोन करके कुछ सुरक्षा गार्ड से घटना की जानकारी ली, लेकिन घटना किनके साथ हुई, कौन सीनियर छात्र हैं इसका पता नहीं चला। पीड़ित छात्रों की जानकारी भी नहीं ली गई। छात्रों का कहना है कि वह डरे हुए हैं। वह सोमवार को वार्डन को लिखित में शिकायत करेंगे। वहीं वार्डन प्रोफेसर विजय यादव का कहना है कि वह बाहर थे, अब सोमवार को आकर छात्रों से जानकारी ली जाएगी। दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य छात्रावास बवाली छात्रों का अड्डा
विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास में रहने वाले सीनियर छात्र अक्सर चर्चा में रहते हैं। पिछले साल भी इस हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने मारपीट की कई घटनाएं की थी। एमएससी के एक छात्र को अधमरा कर दिया था। बाद में छात्रों को हॉस्टल से बाहर निकाला गया। सूत्रों की माने तो पासआउट होने के बाद भी छात्र यहां जमे रहते हैं। नशा करते हैं, आए दिन जूनियर के साथ बदतमीजी करते हैं। रात में पार्टियां होती हैं। शिकायतें होने के बाद भी इसका संज्ञान नहीं लिया जाता। छात्रों का कहना है कि मुख्य छात्रावास में आउट साइडर आते हैं, रात में नशा कर बवाल मचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed