फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   देखो, लगने के बाद ये एस्केलेटर चलता भी है या नहीं

देखो, लगने के बाद ये एस्केलेटर चलता भी है या नहीं

Sat, 09 Feb 2019 01:30 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
देखो, लगने के बाद ये एस्केलेटर चलता भी है या नहीं
बरेली। तीन साल बाद जंक्शन पर एस्केलेटर लगाने की कवायद शुरू हुई तो पता चला कि सभी मशीनों की वायरिंग चूहों ने काट दी है। लगने के बाद ये चलेंगे या नहीं ये तो बाद में पता चलेगा पर काम तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

तीन साल तक बरसात, धूप में पड़े रहने के बाद शुक्रवार से एस्केलेटर लगाने का काम शुरू हो गया। क्रेन से मशीनरी को प्लेटफॉर्म पर रखा गया। इसके बाद देखा तो सभी तार कटे मिले। यह देखकर ठेकेदार ने मुरादाबाद से इलेक्ट्रिशियन को बुलाया। वह दिनभर तार ही जोड़ता रहा। अब रविवार से एस्केलेटर लगने की शुरुआत होगी। बता दें कि तीन साल पहले एस्केलेटर पार्सल ऑफिस के पास से लगने थे, लेकिन ऐन मौके पर जीआरपी की ओर लगाने का प्लान बनने लगा। इस पशोपेश में वेटिंग हॉल की ओर एस्केलेटर की मशीनरी कबाड़ की तरह पड़ी रही। यात्रियों ने इसे कूड़ादान बना दिया। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा तो निर्माण विभाग ने प्लास्टिक का कवर डलवा दिया था। जानकारों का कहना है कि हठधर्मिता के चलते एस्केलेटर का ये हाल हुआ है। मशीनरी के अंदर का फॉल्ट बाद में मालूम चलेगा। जंक्शन के रेल निदेशक मनोज मीणा ने बताया कि एस्केेलेटर की मशीनरी फिट है। फरवरी के अंत मेें यात्रियों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed