फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आवेदकों को डर, आचार संहिता लगते ही ठप न हो जाएगा प्रक्रिया

आवेदकों को डर, आचार संहिता लगते ही ठप न हो जाएगा प्रक्रिया

Tue, 15 Jan 2019 01:42 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
आवेदकों को डर, आचार संहिता लगते ही ठप न हो जाएगा प्रक्रिया
बरेली। शस्त्र लाइसेंस के लिए जिला प्रशासन के पास करीब तीन हजार फार्म जमा हो गए हैं लेकिन अब तक एक भी लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि फार्म की जांच और रिपोर्ट आने की प्रक्रिया चल रही है। लाइसेंस उन्हीं को मिलेंगे, जिन्हें इनकी जरूरत है। सजावट के लिए लाइसेंस नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

लंबे समय बाद शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक हटी तो प्रशासन ने आवेदन फार्म की बिक्री शुरू कर दी। अब तक करीब तीन हजार फार्म जमा हो गए हैं। मगर लाइसेंस न मिलने से लोग परेशान हैं और कलक्ट्रेट के चक्कर काट रहे हैं। वे लोकसभा चुनाव को लेकर परेशान हैं, क्योंकि आचार संहिता लगते ही लाइसेंस की प्रक्रिया ठप हो जाएगी। कलक्ट्रेट के शस्त्र अनुभाग के स्टाफ का कहना है कि फार्मों की जांच और विभिन्न अफसरों की रिपोर्ट लेने की प्रक्रिया चल रही है। करीब आठ सौ फार्मों पर अंतिम रिपोर्ट भी लगाई जा चुकी है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि लाइसेंस जरूरतमंदों को ही मिलेंगे। शौकिया हथियार रखने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन


शस्त्र लाइसेंस के लिए फार्म जमा हो रहे हैं लेकिन इसकी जांच अभी बाकी है। शस्त्र लाइसेंस काफी सोच-विचार के बाद ही दिए जाएंगे। रही आचार संहिता की बात तो इसका लाइसेंस बनाने पर कोई असर नहीं पड़ेगा। -अशोक कुमार शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed