{"_id":"5c156071bdec22555f526bf5","slug":"71544904817-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही गड़बड़ाई व्यस्था, नहीं भरे गए फर्स्ट ईयर के फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही गड़बड़ाई व्यस्था, नहीं भरे गए फर्स्ट ईयर के फॉर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्राइवेट फार्म भरने की प्रक्रिया पहले दिन ही गड़बड़ा गई। विश्वविद्यालय ने छात्रों को इस बार बीस नए कॉलेजों का विकल्प तो दिया, लेकिन अप्रूवल न होने के कारण फर्स्ट ईयर के छात्र इसका लाभ नहीं ले पाए। उनका फॉर्म खुला ही नहीं, लिहाजा वे फॉर्म नहीं भर पाए। पहले दिन केवल स्नातक द्वितीय, तृतीय और परास्नातक फाइनल ईयर के करीब तीन सौ फॉर्म भरे गए।
कुछ वर्षों से विश्वविद्यालय ने राजकीय और अनुदानित कॉलेजों के साथ निजी कॉलेजों को भी प्राइवेट फॉर्म भरवाने की अनुमति दी है। ऐसे कॉलेज ही प्राइवेट फॉर्म भरवा सकते हैं जिनके पास पांच साल से स्थायी मान्यता हो। इस बार बीस कॉलेजों को इस सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया। हालांकि इनका अप्रूवल अभी नहीं हुआ है। शनिवार से विश्वविद्यालय ने प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी, लेकिन फर्स्ट ईयर के फॉर्म भरने वाले छात्र परेशान हुए। बीस कॉलेजों के चक्कर में विश्वविद्यालय ने फर्स्ट ईयर के फॉर्म ही नहीं खोले। सेकेंड और फाइनल ईयर के फॉर्म ही खुले। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार कुलपति के आते ही अप्रूवल हो जाएगा। उसके बाद सभी ईयर के छात्र प्राइवेट फॉर्म भर सकते हैं।