{"_id":"5be0b107bdec226970457c13","slug":"71541452039-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलशरीफ के बाद जंक्शन पर उमड़े जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलशरीफ के बाद जंक्शन पर उमड़े जायरीन
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कुल शरीफ होेते ही जंक्शन और सिटी स्टेशन के प्लेटफार्मों पर जायरीन का सैलाब उमड़ पड़ा। प्लेटफार्म पर तिल रखने की जगह नहीं बची। सबसे ज्यादा दिक्कत उन यात्रियों को हुई, जिन्होंने दिवाली पर घर जाने के लिए रिजर्वेशन कराया था। भीड़ को काबू करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ मुस्तैद रही। सिटी स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। देर रात तक जायरीन के लौटने का सिलसिला चलता रहा।
शाम पांच बजे से जंक्शन के प्लेटफार्मों पर जायरीन की भीड़ उमड़ पड़ी। वेटिंगहाल, सरकुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्मों पर जायरीन ही जायरीन नजर आ रहे थे। दिल्ली और लखनऊ से आने वाली ट्रेनों के स्लीपर और साधारण कोच में जगह ही नहीं बची। सबसे ज्यादा दिक्कत उन यात्रियों को हुई, जिन्होंने दिवाली पर घर जाने के लिए रिजर्वेशन कराया था। उन्हें कोच में पैर रखने तक की जगह तक नहीं मिली। सिटी स्टेशन पर भी जायरीन की भारी भीड़ रही। स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर पर साधारण टिकट बंटवाना और जायरीन के लौटने के लिए तीन बजे लालकुआं के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाने से जायरीन को काफी राहत मिली।