फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सिग्नल के नाम पर एक्सप्रेस ट्रेनें भी आउटर पर रहती हैं खड़ी

सिग्नल के नाम पर एक्सप्रेस ट्रेनें भी आउटर पर रहती हैं खड़ी

Tue, 30 Oct 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 30 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सिग्नल के नाम पर एक्सप्रेस ट्रेनें भी आउटर पर रहती हैं खड़ी
जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन से वीपी वैगन (व्हीलकल पार्सल) को सेकेंड में यार्ड में ले जाने में शंटर की मुख्य भूमिका नजर आई है। जबकि आउटर पर सिग्नल न मिलने के नाम पर एक्सप्रेस ट्रेनें खड़ी रहतीं हैं।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के सूत्रों की मानें तो दिल्ली बरेली पैसेंजर में 11.50 पर प्लेटफार्म चार पर पहुंची। वीपी वैगन सील खोलने के लिए पार्सल सुपरवाईजर के पहुंचने से पहले ही शंटर ने वैगन को ट्रेन से अलग किया और पावर केबिन से सिग्नल लेकर इंजन को पांच मिनट में ही चलवा यार्ड पहुंचा दिया। जबकि ट्रेन प्लेटफार्म पर करीब सवा घंटे तक खड़ी रही। दूसरी ओर स्टेशन मास्टर आफिस के सूत्रों का कहना है कि ट्रेनों के आने का समय हो रहा था, जिससे प्लेटफार्म खाली कराना था, लेकिन उनसे पूछा कि केवल वीपी ही क्यों कटवाया गया, तो वह जवाब नहीं दे सके। वाणिज्य कर विभाग के आला अधिकारियों की मानें तो जंक्शन पर बिना टैक्स के लाए गए पार्सल का हर बार विरोध होता है। दो महीने पहले भी पार्सल चेकिंग करने पर आरपीएफ का जवान व्यापारियों से मिल गया था और विरोध किया था। इस मामले की मुरादाबाद डिवीजन में शिकायत की गई, तो मामला संभला। गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली पैसेंजर में बिना टैक्स के आए हुए माल की जांच करने के लिए वाणिज्यकर विभाग की टीम जंक्शन पहुंची थी लेकिन ड्राइवर वीपी को यार्ड ले गया जहां उसे ऊना हिमाचल एक्सप्रेस में जोड़कर दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed