{"_id":"5b9582e6867a557ea82f4edd","slug":"71536525030-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के भारत बंद से व्यापारी संगठनों ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के भारत बंद से व्यापारी संगठनों ने बनाई दूरी
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पेट्रोल-डीजल के दामों में बेहताशा वृद्घि और बढ़ती महंगाई के विरोध में दस सितंबर को कांग्रेस के भारत बंद से व्यापारी संगठनों ने खुद को अलग रखने का एलान किया है। संगठनों ने कहना है कि बंद का समर्थन करना या न करने के लिए व्यापारी स्वतंत्र है। यदि जबरन प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया तो वे विरोध करेंगे। हालांकि व्यापारी नेता पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से चिंतित हैं। व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ट्रांसपोर्टर माल भाड़ा बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं। अगर ऐसे ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती रही तो ढुलाई भाड़ा बढ़ाना मजबूरी हो जाएगी। जिसका असर आवश्यक वस्तुओं पर पड़ेगा। व्यापारी बंद के साथ जाने, न जाने को आजाद है, लेकिन दुकान जबरन न बंद कराई जाए। सुरेंद्र रस्तोगी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए। कीमतें अपने आप कम हो जाएंगी। व्यापारी नेता शोभित सक्सेना का कहना है कि कांग्रेस ने संगठन से समर्थन नहीं मांगा है, इसलिए हम बंद से अलग हैं।
व्यापार प्रतिनिधिमंडल का बंद 18 को
बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने 18 सितंबर को प्रदेश व्यापी बंद का एलान किया है। महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने कहा कि कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद पेट्रोलियम मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया जाएगा।
मुस्लिम मजलिस बंद के समर्थन में
बरेली। आल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने बंद का समर्थन किया है। इस मुद्दे पर हुई बैठक के बाद जिलाध्यक्ष अतीक करम इदरीसी ने कहा कि तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। बैठक में डॉ. सरताज हुसैन अब्बासी, चौधरी अनीस कुरैशी, जाकिर मंसूरी आदि रहे।