फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एशियन गेम्स में खेलेंगी बरेली की चार बेटियां

एशियन गेम्स में खेलेंगी बरेली की चार बेटियां

Tue, 14 Aug 2018 12:43 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
एशियन गेम्स में खेलेंगी बरेली की चार बेटियां
 इंडोनेशिया के पालेमबांग में 18 अगस्त से दो सितंबर के बीच होने वाले 18वें एशियन गेम्स में बरेली की चार बेटियां सेपक टाकरा में अपना दमखम दिखाएंगी। बैंकाक में दो माह चले सेपक टाकरा के इंडिया कैंप में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 18 सदस्यीय इंडियन टीम में जगह बनाई है। ये चारों खिलाड़ी बरेली कॉलेज की हैं।
विज्ञापन

बैंकाक में 10 जून से शुरू हुए इंडिया कैंप के लिए देश भर से 50 से ज्यादा खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इनमें बरेली की मनीषा, डॉली, रश्मि, खुशबू भी शामिल थी। लड़कों की टीम के लिए बरेली के लकी का चयन हुआ था। दो माह चले कैंप में इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा गया। कैंप खत्म होने के बाद भारतीय टीम की घोषणा की गई। लड़कियों की 18 सदस्यीय टीम में बरेली की चारों खिलाड़ियों ने जगह बनाई। इसमें एक खिलाड़ी तेलंगाना, एक नागालैंड और बाकी मणिपुर की हैं। साई के सेपक टाकरा कोच बीए शर्मा टीम का नेतृत्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में रश्मि और खुशबू एसएसबी में जॉब करती हैं। लड़कों की टीम में बरेली के लकी जगह नहीं बना पाए। कोच बीए शर्मा ने बताया कि बरेली की चारों खिलाड़ियों का इंडिया टीम में चयन होना बड़ी उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश सेपक टाकरा एसोसिएशन के सचिव डॉ. सिरिया एसएम, साई इंचार्ज मिथलेश राणा ने खिलाड़ियों को मुबारकबाद दी है।
विज्ञापन


विवि करेगा सम्मानित
एशियन गेम्स में भारतीय टीम में जगह बनाने वाली चारों खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। इन खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों के लिए विश्वविद्यालय और क्या कर सकता है इस पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed