{"_id":"5af49dd54f1c1b86098b96f1","slug":"71525980629-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांसर सपना चौधरी के शो के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांसर सपना चौधरी के शो के नाम पर ठगी
Updated Fri, 11 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
डांसर सपना चौधरी के शो के नाम पर ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के लाइव शो के टिकट बुकिंग के नाम पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में काउंटर खोलकर ठगी की जा रही है। आयोजकों ने बहेड़ी के पिपरिया गांव में 13 मई को दो बजे से सपना चौधरी का लाइव शो होने की बात कहकर 150 रुपये से लेकर 700 रुपये में टिकट बुक किए। सपना चौधरी के पीए ने सोमवीर प्रजापति ने अमर उजाला को हरियाणा से फोन कर बताया कि सपना चौधरी ने 13 मई को बहेड़ी के किसी गांव में अपना शो नहीं रखा है। जो लोग उनके लाइव शो के नाम पर टिकट की बुकिंग कर रहे हैं, वह पूरी तरह फ्राड है। इसके बाद सपना चौधरी ने अपना वीडियो भी भेजा। उसमें उन्होंने स्वयं बताया कि 13 मई को बरेली या बहेड़ी के किसी इलाके में उनका लाइव शो नहीं है। जो लोग उनके शो के नाम पर टिकट बुक करके पैसा वसूल रहे हैं, वह पूरी तरह ठगी है। सपना चौधरी के अनुसार उनका लाइव शो बरेली में तीन जून 2018 को होना है।