फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीसीटीवी में कैद हुए बच्ची से रेप करने वाले दरिंदे

सीसीटीवी में कैद हुए बच्ची से रेप करने वाले दरिंदे

Fri, 25 Aug 2017 01:33 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बच्ची से रेप करने वाले दरिंदे
सीसीटीवी में कैद हुए बच्ची से रेप करने वाले दरिंदे - फोटो : बरेली, अमर उजाला
नवाबगंज (बरेली)।
विज्ञापन

सात साल की मासूम बच्ची को रास्ते से अगवा कर गैंगरेप करने और चौराहे पर छोड़ जाने की दुस्साहसिक वारदात ने कस्बाइयों के साथ ही पुलिस प्रशासन को भी हिला दिया है। एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दरिंदों की तस्वीरें आने के बाद पुलिस की तीन टीमें इसी हुलिये के लोगों को धरपकड़ में जुटी हैं तो वरिष्ठ अधिकारी कोतवाली में कैंप करके लगातार मानीटरिंग कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
सब्जी की खेती करने वाले किसान की सात वर्षीय पुत्री बुधवार रात इस दरिंदगी की शिकार हुई थी। नगर के निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा ने मां से दो चोटी करके स्कूल में जाने की बात कही थी। तब बुधवार शाम सात बजे मां ने पास में ही जनरल स्टोर मार्केट से रबर बैंड लेने भेज दिया। रास्ते में दो युवकों ने उसे बहाने से साइकिल पर बैठाया और खेत में ले जाकर रेप किया। वहां से वापस चौराहे पर छोड़ गए। बच्ची घरवालों को बदहवास हालत में मिली। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। वहां से देर रात पुलिस ने जिला महिला अस्पताल लाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

गुरुवार तड़के जब लोगों को अमर उजाला की खबर से वारदात की जानकारी हुई तो वे अवाक रह गए। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। प्रभारी एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात ख्याति गर्ग और एसपी क्राइम रमेश भारतीय नवाबगंज पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। जिस जगह से बच्ची को ले जाना बताया गया, वहां के सराफ की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो आरोपियों की धुंधली तस्वीरें मिल गईं। इसके साथ ही पुलिस ने संबंधित हुलिये के लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी। इनमें चौराहे पर सिलाई की दुकान पर काम करने वाला एक किशोर भी शामिल है। टीम को इसी तरह की लेडीज साइकिल की भी तलाश है, जिससे वारदात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सब दिखा फुटेज में
करीब सोलह वर्षीय किशोर शाम 7 बजकर 10 मिनट पर बच्ची से बात करता दिख रहा है। कुछ देर बाद वह उसे साइकिल पर बैठाकर ले जाते हुए दिखा है। वहीं पास में उसका दूसरा साथी साइकिल के पीछे चलते दिख रहा है। एक घंटे बाद चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर की फुटेज में बच्ची बदहवास हालत में दोबारा दिखती है। करीब 8 बजकर 4 मिनट पर मेडिकल स्टोर से उत्तर में चौराहे की ओर जाती तो दो मिनट में ही वापस आती दिख रही है। इसके बाद यह बच्ची पश्चिम में बगिया मोहल्ला की ओर जाती दिख रही है जो सात मिनट बाद वापस लौट आती है। बेचैन सी बच्ची जैसे ही लौटकर वापस आने के बाद दक्षिण की ओर मुड़ती है, वहीं उसके परिजन मिलते हैं जो उसे अपने साथ ले जाते हैं।

सीरियल रेपिस्ट की संभावना, पुराने खुलासे पर संशय
बुधवार रात जिस तरह बच्ची को साइकिल पर ले जाकर दरिंदगी की गई, ठीक वैसी ही घटना पंद्रह दिन पहले इसी कस्बे की दूसरी बस्ती में हुई थी। सब्जी विक्रेता की आठ वर्ष की पुत्री को एक किशोर इसी तरह घर के बाहर से साइकिल पर बहाने से ले गया और रेप करके छोड़ गया। कई दिन बच्ची गंभीर हालत में भर्ती रही। फिर उसे दिखाए गए फोटो के आधार पर उसने बस्ती के ही पंद्रह वर्षीय किशोर पर शक जताया। पुलिस ने उसे पकड़कर किशोर सदन भेज दिया। अब दोबारा इसी तरह की घटना से लोग सिहर उठे हैं। गुरुवार को कस्बे के कई लोग थाने आकर एसपी देहात और एसपी क्राइम से मिले और उनसे कहा कि यह किसी विकृत मानसिकता के लोगों का काम लगता है जो जल्द न पकड़े जाने पर ऐसी ही और वारदात कर सकते हैं। इसके साथ ही पुराने खुलासे पर भी संशय जताया। एसपी देहात ने उनकी बात गौर से सुनी और कहा कि पुराने खुलासे की भी दोबारा जांच करा ली जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।


पुराने दरोगा को बुलाया, क्राइम ब्रांच टीम जुटी
एसपी क्राइम ने वारदात के खुलासे को तीन टीमें बनाई हैं। पहली टीम का नेतृत्व सीओ नवाबगंज, दूसरी का कोतवाल तो तीसरी का रिठौरा चौकी प्रभारी अरविंद चौहान कर रहे हैं। अरविंद को खासतौर पर रिठौरा से बुलाकर जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि अरविंद करीब तीन साल तक नवाबगंज कोतवाली में तैनात रहे हैं और उनका मुखबिरी तंत्र काफी सक्रिय है। इससे पहले भी वह कई खुलासे कर चुके हैं। क्राइम ब्रांच की टीम भी मदद में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed