फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली में भी खुलेगा बिजली थाना

बरेली में भी खुलेगा बिजली थाना

Sun, 09 Jul 2017 01:24 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
बरेली में भी खुलेगा बिजली थाना
ब‌िजली थाना - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

यूपी में भी गुजरात की तर्ज पर बरेली समेत सभी शहरों में बिजली थाने खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग में सौंप दिया है। इस व्यवस्था में हर वर्ष तीन सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही प्रदेश भर में कटिया विरोधी अभियान चलेगा और शहरी गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
मध्यांचल प्रबंध निदेशक अरविंद राजवेदी ने बातचीत में बताया कि हर जिले में बिजली विभाग अपना थाना स्थापित कर रहा है। पुलिस कर्मी प्रतिनियुक्त पर हाेंगे, जबकि सभी खर्च विभाग ही उठाएगा। विभागीय प्रस्ताव ने सरकार ने मुहर लगा दी है। गुजरात राज्य में चल रही इस व्यवस्था का अध्ययन अफसर कर चुके हैं। एमडी ने बताया कि सभी शहरों में थाना खोलने के लिए सभी संसाधन विभाग उपलब्ध कराएगा। उनका कहना है कि वित्त विभाग से अनुमति और बजट मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में थाने खुलने लगेंगे। इस पर आने वाले खर्चे बिजली राजस्व चोरी से बेहद कम होगा।
विज्ञापन

मध्यांचल एमडी ने बताया कि अब शहरी गरीबों को भी मुफ्त कनेक्शन देना शुरू कर दिया गया है। संबंधित आवेदक उपकेंद्र प्रभारी से संपर्क कर सकता है। कनेक्शन का नियमित बिल आवेदक करेगा। उन्होंने बताया कि विभाग में मीटर कमी नहीं है, आपूर्तिकर्ता और ठेकेदारों से भी मीटर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी बिल डिलीट होंगे
राजवेदी ने बताया कि बड़ी संख्या में फर्जी बिलिंग हो रही है, यह कनेक्शन या तो मौके पर नहीं हैं या फिर किसी ने मकान बदल दिया है। इससे मध्यांचल क्षेत्र में करीब दो हजार रुपये से ज्यादा का एरियर है, बरेली जोन में करीब पांच सौ करोड़ रुपये है। इसलिए इन बिलों को सिस्टम से बाहर किया जाएगा।

बड़ा हो या छोटा कटेंगे कनेक्शन
एमडी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए हैं कि बकायेदार कोई भी हो भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटा जाएगा। साथ ही सभी उपकेंद्रों पर बीस बड़े बकाएदारों की सूची लगेगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को नियमित बिल नहीं मिल पा रहे हैं वे एप इस्तेमाल कर सकते हैं। जेई स्तर पर चोरी पकड़ने के लक्ष्य सौंपते हुए एमडी ने राजस्व वसूली और थ्रू रेट बढ़ाने, बिल संशोधन आदि पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना कनेक्शन नहीं रहेगा। चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने जोन स्थिति से अवगत कराया। एसई मनोज पाठक, तारिक वारसी, राजेंद्र प्रसाद और सभी अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई मौजूद रहे।

कम होगा थाने का बोझ
बिजली थाना खुलने से अन्य थानों का बोझ कम होगा। दरोगा को बिजली की विवेचनाओं से छुटकारा मिलेगा और अन्य विवेचनाओं का समय से निस्तारण होगा। बिजली थाने से पुलिस कर्मचारी ही बिजली विभाग की टीम को उपलब्ध हो जाएगा। बिजली विभाग की टीम ही गश्त करके बिजली चोरी पकड़ेगी। बिजली चोरी पकड़ने के बाद बिजली अधिकारियों को सूचना देगी।


ऐसा हुआ करता था अबतक
अभी तक जिले में बिजली विभाग की टीम विद्युत विजीलेंस के साथ कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ती है। इसमें भी स्टाफ का अभाव रहता है। अधिकारियों के साथ संविदा कर्मी रहते है। यदि टीम थाने से पुलिस फोर्स मांगती है तो पुलिस फोर्स जल्दी मिल नहीं पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed