{"_id":"59420e3e4f1c1b387a8b4782","slug":"71497501246-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से देखकर खरीदें नमकीन और तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से देखकर खरीदें नमकीन और तेल
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
विभागीय सियासत में फंसा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अपने पुराने काम की वाहवाही लूटने की कोशिश करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। बुधवार की रात एफएसडीए की अभिहित अधिकारी ममता कुमारी ने व्हाट्सएप पर मैसेज करके बताया कि मार्च में मिलावट खोरी रोकने को चलाए गए अभियान में लिए गए नमूनों की रिपोर्ट आई है। इसमें एक नमकीन और दो तेल के नमूने अनसेफ मिले हैं।
नमकीन का नमूना थाना प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला ब्रहम्पुरा निवासी नीलम अग्रवाल पत्नी राजीव अग्रवाल की दुकान से मार्च में लिया गया था। जबकि पामोलिन ऑयल का नमूने फरवरी में मोहम्मद इकबाल उर्फ नन्हें निवासी कस्बा रिठौरा, थाना हाफिजगंज की दुकान से लिए थे। नमकीन में फूड कलर पाया गया है। इसलिए यह मानव शरीर के लिए घातक हो सकता है। तेल में भी मिलावट मिली है। तेल के खाने से भी बीमारी हो सकती है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जिन दुकानदारों के नमूने अनसेफ मिले हैं, उनके खिलाफ कोर्ट मेें वाद दायर कराने की कार्रवाई की जा रही है।
तालमेल के अभाव में डीएम का आदेश भी भूले
ईद का त्यौहार नजदीक है। बाजार में तमाम मिलावटी खाद्य पदार्थ बिक रहा है लेकिन अभियान के नाम पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। इसके पीछे वजह साफ है कि अभिहित अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में तालमेल की कमी है। डीएम डॉ.पिंकी जोवल ने कार्यभार संभालने के बाद बैठक लेकर कहा था कि मिलावट खोरों के खिलाफ टीम बनाकर अभियान चलाईए लेकिन अभी तक भी कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सहायक फूड आयुक्त का केला गोदाम पर छापा
बरेली।
सहायक फूड आयुक्त अशोक शर्मा ने वीर सावरकर नगर में केला गोदाम पर छापा मार दिया। इस दौरान 300 किलो सड़ा गला केला नष्ट कराकर रंग के संदेह में एक का नमूना लिया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक फूड आयुक्त के नेतृत्व में टीम ने वीर सावरकर नगर में नेशनल फूड्स प्रोपराइटर रफीउद्दीन के केला गोदाम में छापा मार दिया। पांच कोल्ड चैंबरों में उनके यहां 25 टन केला पकाया जा रहा था। रंग के संदेश में गोदाम से एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला। इस पर प्रोपराइटर को नोटिस जारी कर दिया।
कलक्ट्रेट के पास से 40 किलो पॉलीथिन जब्त
सहायक फूड आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि कलक्ट्रेट के आसपास की दुकानों में अचानक छापामारी करके 40 किलो पॉलीथिन की थैली बरामद की गई हैं।