फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   700,000 Names Removed from Voter List; 257,000 Added

Bareilly News: सात लाख नाम मतदाता सूची से बाहर, 2.57 लाख बढ़े

Sat, 11 Apr 2026 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
700,000 Names Removed from Voter List; 257,000 Added
बरेली। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुक्रवार को पूरा हो गया। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 166 दिन तक चले अभियान में 7,14,753 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए, जबकि 2,57,920 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। बरेली विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक नाम काटे और बढ़ाए गए हैं। कैंट विधानसभा दूसरे स्थान पर है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह व उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अंतिम मतदाता सूची जारी की। इसकी प्रति सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी दी गई है।
विज्ञापन

27 अक्तूबर 2025 को एसआईआर सर्वे शुरू हुआ था। इसमें नौ निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), 165 सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ), 3,835 बीएलओ व 386 सुपरवाइजर लगाए गए थे। जिले में 34,05,820 मतदाता, 3,499 मतदेय स्थल और 1,931 बूथ थे। एसआईआर जब शुरू हुआ तो जनपद का ईपी (इलेक्टर पापुलेशन) अनुपात 59.98 फीसदी और लिंगानुपात 872 था।
विज्ञापन

छह जनवरी 2026 को जारी मसौदा सूची में 26,91,067 मतदाता बचे। 7,14,753 लोगों के नाम सूची से हटाए गए। नो मैपिंग के कारण 2,20,711 और अन्य विसंगतियों के कारण 3,58,387 मतदाताओं को चिह्नित कर नोटिस जारी किए गए। नोटिस पर सुनवाई के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ तो जिले में 29,48,987 मतदाता सामने आए। यानी मसौदा सूची की तुलना में 2,57,920 मतदाताओं के नाम बढ़े। बढ़े मतदाताओं का प्रतिशत 4.02 फीसदी रहा। जनपद का ईपी (इलेक्टर पापुलेशन) अनुपात 51.59 फीसदी और लिंगानुपात 832 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस विधानसभा में कितने नाम घटे और बढ़े
विधानसभा नाम कटे नाम बढ़े
बरेली 1,65,207 47,550
कैंट 1,34,345 34,966
बिथरी चैनपुर 77,506 32,501
फरीदपुर 69,329 27,518
भोजीपुरा 65,043 32,873
बहेड़ी 58,997 25,061
नवाबगंज 48,874 18,640
आंवला 48,024 19,846
मीरगंज 47,428 18,965

मतदाताओं ने सूचियों का किया अवलोकन

रिठौरा। कस्बे में मतदाता सूचियों का प्रकाशन दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय रिठौरा और नगर पंचायत कार्यालय आदि बूथों पर किया गया। मतदाताओं ने सूचियों का अवलोकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed