{"_id":"666b927c4a52ab74350ff12c","slug":"700-plants-worth-lakhs-burnt-due-to-fire-in-khanti-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-101307-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खंती में आग लगने से लाखों के 700 पौधे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खंती में आग लगने से लाखों के 700 पौधे जले
विज्ञापन
हाइवे किनारे पौधो में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। भीषण गर्मी के बीच हाफिजगंज के बरेली-पीलीभीत हाईवे के दोनों ओर खंती में आग लगने से 700 पौधे जलकर राख हो गए। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंच अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे स्मोकिंग करते व आग जलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हाफिजगंज के बरेली-पीलीभीत हाईवे के दोनों ओर खंती में वन विभाग की टीम ने 15 दिन पूर्व पौधरोपण कराया था। बृहस्पतिवार दोपहर में किसी कारणवश आग लग गई। इससे 100 मीटर क्षेत्र में लगे पौधे आग की चपेट में आकर जल गए। इस बीच किसी ने वन विभाग को सूचना दे दी। अग्निशमन विभाग से पहुंचे कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया, तब तक लाखों के पौधे जलकर राख हो चुके थे।
इससे पूर्व भी राजघाट से हाफिजगंज तक चार किलोमीटर की दूरी में कई बार आग लगने से लाखों रुपये की पौधे जल चुके हैं। इसको लेकर तब वन विभाग ने ओदश दिया था कि सड़क किनारे कोई स्मोकिंग करते हुए देखा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वन दरोगा माधव सिंह ने बताया कि करीब 700 पौधे जल गए। हालांकि दमकलकर्मियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया है। संवाद