फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   70 year old man died due to stone pelting between two parties in Bareilly

Bareilly News: गाली देने पर हुआ विवाद, दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, 70 साल के बुजुर्ग की मौत

Wed, 10 Jul 2024 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 06:11 PM IST
सार

बरेली के गांव भूड़ा बहादुरपुर में गाली देने पर दो पक्षों के लोग भिड़ गए। जमकर ईंट-पत्थर चले। ईंट लगने एक बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
70 year old man died due to stone pelting between two parties in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा बहादुरपुर में गाली देने से मना करने को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। ईंट लगने से एक बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। गंभीर हालत में पुलिस ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा, जहां बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


गांव भूड़ा बहादुरपुर के प्राचीन शिव मंदिर में पुजारी गुरू चरन दास पूजा पाठ कराते थे। मंदिर में गांव के ही बुजुर्ग भूपराम (70) भी पूजा पाठ करने जाते थे। पुजारी से उनका गहरा लगाव बताया जाता था। कुछ समय पहले पुजारी मंदिर को छोड़कर जब चले गए तो कुछ लोगों को लगा कि मंदिर से होने वाली आय की रकम बुजुर्ग भूपराम के पास है। इस पर गांव के ही निवासी प्रीतम राम के बेटे कपिल ने मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसके लिए भूपराम से रुपये मांगे। 

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर किया पथराव 
आरोप है कि बुधवार सुबह कपिल भूपराम के घर के सामने से गालियां और ताने मारते हुए गुजर रहा था, जिस पर उन्होंने ऐतराज जताया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। भूपराम के बेटे गौरी शंकर, सर्वेश एवं दूसरे पक्ष के प्रीतम राम अपने बेटे अनिल व कपिल आमने सामने आ गए। देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ईंट पत्थर फेंके जाने लगे। 

एक ईंट भूपराम को लगी, जिससे वे घायल हो गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें थाने लेकर पहुंचे जहां से पुलिस ने इलाज के लिए घायल को सरकारी अस्पताल भेजा, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर एसपी दक्षिणी मानुष पारिक व सीओ अरूण कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना कर लोगों से मामले की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में किसी ओर से भी लिखित में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। दोनों पक्ष पड़ोसी हैं और एक ही बिरादरी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed