{"_id":"641027d6eaac90f0c50226e3","slug":"70-year-old-elderly-woman-dies-after-being-hit-by-vehicle-on-delhi-highway-in-bareilly-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पैदल पार कर रही थीं हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पैदल पार कर रही थीं हाईवे
Tue, 14 Mar 2023 01:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:23 PM IST
सार
बुजुर्ग महिला मंगलवार की सुबह अपने गांव जा रही थीं। हाईवे पैदल ही पार करते समय राधाकृष्ण मंदिर के पास वाहन उन्हें टक्कर मारकर चला गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दिल्ली हाईवे पर हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सतुइया खास गांव निवासी 70 साल की वृद्धा मुन्नी देवी मंगलवार की सुबह हाईवे पार कर रही थी, राधाकृष्ण मंदिर के पास वाहन उन्हें टक्कर मारकर चला गया। मौके पर ही मुन्नी देवी की मौत हो गई। मुन्नी देवी के बेटे रबड़ फैक्टरी कॉलोनी में रहते हैं। वह सोमवार शाम बेटे के घर आई थीं। सुबह अपने गांव वापस जा रही थीं। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गईं। पुलिस वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन