फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   70-year-old elderly woman dies after being hit by vehicle on delhi highway in bareilly

Bareilly News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पैदल पार कर रही थीं हाईवे

Tue, 14 Mar 2023 01:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Mar 2023 01:23 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला मंगलवार की सुबह अपने गांव जा रही थीं। हाईवे पैदल ही पार करते समय राधाकृष्ण मंदिर के पास वाहन उन्हें टक्कर मारकर चला गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
70-year-old elderly woman dies after being hit by vehicle on delhi highway in bareilly
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दिल्ली हाईवे पर हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


सतुइया खास गांव निवासी 70 साल की वृद्धा मुन्नी देवी मंगलवार की सुबह हाईवे पार कर रही थी, राधाकृष्ण मंदिर के पास वाहन उन्हें टक्कर मारकर चला गया। मौके पर ही मुन्नी देवी की मौत हो गई। मुन्नी देवी के बेटे रबड़ फैक्टरी कॉलोनी में रहते हैं। वह सोमवार शाम बेटे के घर आई थीं। सुबह अपने गांव वापस जा रही थीं। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गईं। पुलिस वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed