{"_id":"666e21acb3998b9d030d9994","slug":"70-cases-of-malaria-found-dm-worried-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102263-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मलेरिया के मिले 70 केस, डीएम बिफरे, समाधान दिवस पर 112 शिकायतों में से 16 निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मलेरिया के मिले 70 केस, डीएम बिफरे, समाधान दिवस पर 112 शिकायतों में से 16 निस्तारित
विज्ञापन
बहेड़ी। आदर्श आचार संहिता के हटने के बाद डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित पहले समाधान दिवस में पुलिस, शिक्षा विभाग, विकास व चकबंदी विभाग, रजिस्ट्री दफ्तर आदि से संबंधित कुल 112 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। खासतौर पर शेरगढ़ ब्लॉक में मलेरिया के 70 केस मिले, जिसको लेकर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने तहसील के सभी तीनों विकास खंडों के बीडीओ और एडीओ पंचायत से मलेरिया प्रभावित गांव के बारे में जानकारी पूछी, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने कहा कि शेरगढ़ ब्लॉक में मलेरिया के 70 केस पाए गए थे। इसलिए इन गांवों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और ठीक से साफ-सफाई कराने के लिए कहा है। माधोपुर गांव में चकबंदी को लेकर विवाद है। जल्द समाधान के लिए संबंधितों को निर्देश दिए।
डीएम ने गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान कराने, रेलवे क्रॉसिंग के पास पीडब्ल्यूडी की जमीन से अवैध रूप से लगे दुकानों को हटाने, जाम न लगे इसके लिए व्यवस्था को दुरुस्त कराने, रेलवे क्रॉसिंग पर होमगार्ड को तैनात करने के निर्देश जारी किए। आगामी पर्वों के लिए पुलिस-प्रशासन को चौकन्ना रहने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीएमओ डा. विश्राम सिंह, एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय,सीओ अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद