फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   62-year-old man shot dead at night police investigating underway in bareilly

Bareilly News: संपत्ति के विवाद में चाचा की हत्या, भतीजे ने मारी गोली, विरोधियों पर लगा दिया आरोप

Mon, 17 Mar 2025 12:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 12:22 PM IST
सार

बरेली के कोतवाली इलाके में रविवार आधी रात सनसनीखेज वारदात हुई। सिकलापुर चौराहे के पास घर में सो रहे एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। भतीजे ने संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
62-year-old man shot dead at night police investigating underway in bareilly
एसपी सिटी ने किया मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र में सिकलापुर चौराहे के पास घर में सो रहे 62 वर्षीय दयाशंकर की सगे भतीजे ने संपत्ति के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुनियोजित तरीके से रविवार आधी रात के बाद की गई और अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट करा दी। पुलिस ने लगातार 15 घंटे जांच के बाद हकीकत का पता कर लिया। आरोपी मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


रविवार रात एक बजे  रितिक नाम के युवक ने कोतवाली में दीवान को कॉल करके अपने चाचा दयाशंकर की हत्या की सूचना दी। सिकलापुर चौराहा घटनास्थल बताया गया जो कोतवाली से महज आधा किमी दूर था। सूचना से पुलिस हैरान रह गई। इंस्पेक्टर अमित पांडेय व सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बुजुर्ग का शव उनके बिस्तर पर रक्तरंजित पड़ा मिला। 
विज्ञापन


आरोपी ने जिनके बताए नाम, वे लोग सोते मिले 
रितिक ने जो बातें बताईं वह चौंकाने वाली थीं। उसने पांच लोगों के नाम बताए। कहा कि यह लोग उसे मारने आए थे और उसके चाचा को धोखे में गोली मारकर चले गए। इन पांच लोगों में नीरज, अमित, सचिन, वासू व अप्पू शामिल थे। इनमें अमित व सचिन आपस में सगे भाई थे। एसपी सिटी मानुष पारीक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निर्देश दिया तो पुलिस ने रात में ही इन लोगों को इनके घर से पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश लोग घरों में बेफिक्र होकर सो रहे थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ व सभी तरीकों से जांच शुरू कर दी। लगातार ऐसी जानकारियां सामने आती गईं कि रितिक की ही गर्दन पर फंदा कसता चला गया। करीब 15 घंटे तक चली जांच में मामले का खुलासा हो गया। रितिक ने आरोप कबूल कर लिया। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में हुई बुजुर्ग दयाशंकर की हत्या काफी सुनियोजित तरीके से की गई। पुलिस ने लगातार जांच से कड़ियां जोड़कर आरोपी का पता लगा लिया है। रिपोर्ट कराने वाले भतीजे रितिक ने ही आरोप स्वीकार किया है, उसे डर था कि चाचा अपने हिस्से की दुकान बेच देंगे और उसे नुकसान हो जाएगा। हत्या कर वह विरोधियों को भी फंसाना चाहता था। उससे तमंचा भी बरामद हुआ है, पूछताछ की जा रही है, रितिक को जेल भेजा जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed