{"_id":"6a5e65a54f1905afff0d60b4","slug":"62-kgbv-students-selected-for-the-divisional-level-competition-bareilly-news-c-4-bly1015-929353-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केजीबीवी की 62 छात्राएं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केजीबीवी की 62 छात्राएं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
Mon, 20 Jul 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बरेली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राओं के लिए सोमवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता व चयन ट्रायल का आयोजन सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र वीरभट्टी, सुभाषनगर में किया गया। ट्रायल में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की लगभग 210 छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के आधार पर कुल 62 बालिकाओं का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
ट्रायल में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। ताइक्वांडो में 20, कबड्डी में 12 और खो-खो में 12 खिलाड़ियों को चुना गया। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, टेबल-टेनिस, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक में भी चयन हुए। निष्पक्षता के लिए अनुभवी निर्णायकों की टीम तैनात थी। चयनित छात्राओं में हिमांशी, लुभानी, नेहा, दिव्यांश, निशा और वंशिका जैसी प्रमुख छात्राएं शामिल हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी विनीता ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित इन 62 खिलाड़ियों के लिए सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में खेल विशेषज्ञ उनके कौशल, शारीरिक क्षमता और रणनीतियों को निखारेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये बालिकाएं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला समन्वयक वर्षा ने कहा कि मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उन्हें राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा।