{"_id":"671c1f1b5b4aa2491b077a7b","slug":"61st-diwali-fair-begins-lord-adiyogi-remains-the-center-of-attraction-bareilly-news-c-4-bly1015-509361-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 61वां दिवाली मेला शुरू, भगवान आदियोगी रहे आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 61वां दिवाली मेला शुरू, भगवान आदियोगी रहे आकर्षण का केंद्र
Sat, 26 Oct 2024 04:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली की ओर से बरेली क्लब मैदान में 61वां दिवाली मेला शुक्रवार से शुरू हुआ। इस दौरान मेले में भगवान आदियोगी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान मेले में आए लोगों ने खूब फोटो खिंचवाए। वहीं, प्रथम दिन मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने क्लब के प्रयासों की प्रशंसा की और मेले को भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का बेहतरीन माध्यम बताया।
इस अवसर पर मेले में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बैंड-बाजा बजाकर मधुर संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ‘एक युद्ध बाल नशे के विरुद्ध’ थीम पर आधारित एक नाटक का मंचन किया गया।
विशेष बच्चों को समाज से जोड़ने के लिए, एक फैशन शो आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने कॉलेज के छात्रों के साथ रैंपवाक किया। सीनियर सिटीजन के लिए ट्यूनिंग कपल नामक प्रतियोगिता रखी गई। इसमें दंपतियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मेले में लगे स्टॉल्स पर लोगों ने खरीदारी की और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
अध्यक्ष सीए अंकित अग्रवाल ने बताया कि किड्स जोन में बच्चों ने झूले का खूब आनंद लिया। मेले में फैंसी ड्रेस, बेस्ट हेयर स्टाइल, फेस इन द क्राउड जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। वहीं, मेला निर्देशक राहुल जायसवाल, सहायक मेला निर्देशक सीए अमित मनोहर ने बताया कि आदियोगी की प्रतिमा को लोगों ने खूब पसंद किया है।