{"_id":"5cba2677bdec2213e43a6972","slug":"61555703415-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में आज हाईअलर्ट, शाम छह बजे के बाद ‘नो मूवमेंट जोन’ रहेगा पूरा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में आज हाईअलर्ट, शाम छह बजे के बाद ‘नो मूवमेंट जोन’ रहेगा पूरा इलाका
विज्ञापन
बरेली के कैंट क्षेत्र में होती सफाई।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम जब कैंट के रास्तों से गुजरेंगे, उस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पूरे कैंट इलाके में हाईअलर्ट रहेगा। पीएम की सुरक्षा के लिए सेना के जवान, मिलिट्री और मिलिट्री इंटेलीजेंस की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। कैंट के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने इस दौरान पीएम के काफिले पर फूल बरसाने की योजना बनाई थी मगर इस पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक पीएम की सुरक्षा के लिए गुरुवार शाम कैंट बोर्ड और सेना के अफसरों की बैठक हुई जिसमें प्रस्तावित रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी पुलिस के साथ सेना को सौंपी गई। शुक्रवार को भी जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। कैंट इलाके में शाम करीब सात बजे पीएम के प्रवेश होने के साथ कैंट का यह रास्ता ‘नो मूवमेंट जोन’ घोषित कर दिया जाएगा। उस दौरान कैंट के लाल फाटक के बाद से घोड़ा बटालियन रोड तक आवाजाही बंद हो जाएगी। शुक्रवार को एमईएस अफसरों ने लाल फाटक से लेकर घोड़ा बटालियन रोड तक का मुआयना कर पैचवर्क भी कराया। घोड़ा बटालियन रोड पर शाम चार बजे के बाद गेट बंद कर बैरिकेडिंग कर और ब्रेकर हटाने और सफाई का काम किया गया। शुक्रवार शाम बंद हुए गेट शनिवार को भी बंद रहेंगे। रविवार की सुबह फिर घोड़ा बटालियन रोड पब्लिक के लिए खोला जाएगा।