{"_id":"5c797beebdec2273923c339d","slug":"61551465454-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की हड़ताल से चिकित्सा सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की हड़ताल से चिकित्सा सेवा प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को दो डॉक्टरों से मारपीट और गाली-गलौज के बाद शुक्रवार को प्लंबरों के खिलाफ गुस्से का ऐसा माहौल बना कि डॉक्टर सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले गए। इससे चिकित्सा सेवा प्रभावित रही। डॉक्टरों ने निर्माण निगम से जुड़े प्लंबरों के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। डॉक्टरों के गुस्से और मरीजों की दिक्कत को देखते हुए प्राचार्य ने अफसरों को भी अवगत करा दिया। निर्माण निगम के अफसरों के साथ सिविल लाइंस इंसपेक्टर भी कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने पहले प्राचार्य से बात की, फिर डॉक्टरों का पक्ष सुना। वार्ता के दौरान तीनों प्लंबरों को कॉलेज से हटाए जाने की घोषणा के साथ दोपहर बाद डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए। इसके बाद करीब एक बजे मेडिकल कॉलेज का माहौल सामान्य हो पाया।
गुनौरा वाजिदपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रोज की तरह खुला, लेकिन डॉक्टर अपने कक्ष में जाने के तुंरत बाद ही बाहर निकल आए। उन्होंने साथी डॉक्टर शत्रुंजय कुमार और डॉ. अतुल कुमार से बात की। इसी के साथ डॉक्टर सामूहिक रूप से यह कहते हुए हड़ताल पर चले गए कि मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोपी तीनों प्लंबरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निर्माण निगम उन्हें कॉलेज से बाहर का रास्ता दिखाए। डॉ. शत्रुंजय ने यह भी कहा कि तीनों प्लंबरों ने गुरुवार को महज पानी आपूर्ति दुरुस्त करने की कहने पर उनके साथ मारपीट की। माहौल की नजाकत को भांपते हुए प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने जिले के प्रशासनिक अफसरों और निर्माण निगम के अफसरों को भी अवगत करा दिया।
हड़ताल के बाद ही सिविल लाइंस लाइंस इंसपेक्टर ओपी गौतम और निर्माण निगम के अफसर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने प्राचार्य से बात की। वार्ता के दौरान तय हुआ कि तीनों प्लंबर सुरेंद्र सिंह, नरवेश और उसके साथी को कॉलेज में ड्यूटी से हटा दिया जाएगा। उन्हें फिर से कॉलेज में ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा। इसके बाद डॉक्टर भी कार्रवाई से रजामंद नजर आए। प्राचार्य से बातचीत के बाद सभी डॉक्टर काम पर लौट आए, हालांकि तब तक अधिकतर मरीज बगैर दवा लिए लौट चुके थे लेकिन जो रुके उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ा। बता दें कि गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में प्लंबरों ने दो डॉक्टरों से मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन
निर्माण निगम रोजाना ड्यूटी वाले कर्मियों की रोज सौंपेगा लिस्ट
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माण निगम की ओर से किस दिन कौन ड्यूटी पर रहेगा, यह बताने के लिए उसी दिन सुबह में निगम की ओर से प्राचार्य को कर्मचारियों की लिस्ट मुहैया करा दी जाएगी, ताकि कॉलेज परिसर में बिजली, पानी और सफाई की दिक्कत आने पर संबंधित कर्मचारी से संपर्क किया जा सके।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुलिस भी रहेगी तैनात
बदायूं। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह और सिविल लाइंस इंसपेक्टर ओपी गौतम के बीच वार्ता के दौरान तय हुआ कि डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों की सुविधा के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। इंसपेक्टर ने बताया कि एसआई की अगुवाई में पुलिस कर्मियों को तैनात रखा जाएगा। पुलिस की मौजूदगी से डॉक्टरों में सुरक्षा का भी माहौल बनेगा।
दो डॉक्टरों से प्लंबरों द्वारा मारपीट करना गंभीर मसला था। इसी वजह से डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे लेकिन दोपहर बाद ड्यूटी पर लौट आए। इससे दोपहर तक मरीजों को असुविधा जरूर हुई।
- डॉ. आरपी सिंह, प्राचार्य