{"_id":"5c5f30bfbdec22093e7c0605","slug":"61549742271-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरहत की सुपारी देने का मामला- फरहत के बाद अब फैजान को भी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरहत की सुपारी देने का मामला- फरहत के बाद अब फैजान को भी धमकी
विज्ञापन
फरहत
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीन तलाक पीड़ित रजिया की हत्या के आरोप में जेल में बंद उसके शौहर नईम की ओर से मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी की हत्या के लिए सुपारी देने की कोशिश किए जाने का राज खोलने वाले फैजान नाम के शख्स को भी अब धमकियां मिल रही हैं। फैजान का कहना है कि नईम के भाई ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी है। इसके बाद फैजान थाना किला में तहरीर देने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को फरहत नकवी फैजान को साथ लेकर एडीजी से मिलेंगी।
कटघर प्रेमनगर इलाके ें रहने वाले नईम ने अपनी बीवी रजिया को तीन तलाक देने के बाद बंधक बनाकर कई दिनों तक उसे अमानवीय यातनाएं दी थीं। फरहत नकवी की पहल पर मरणासन्न हो चुकी रजिया को उसके चंगुल से छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। फरहत की कोशिशों के चलते नईम पर रजिया की हत्या की एफआईआर दर्ज हुई। इस समय वह जेल में है। कुछ दिन पहले स्वालेहनगर में रजिया के मायके के पड़ोस में रहने वाला फैजान चाकूबाजी के एक मामले में जेल गया था। फैजान का कहना है कि जेल में मिले नईम ने उसे फरहत नकवी और रजिया की बहन तारा बी की हत्या करने की सुपारी देने की कोशिश की। कहा कि वह तीन-चार लाख रुपये खर्च कर देगा। फैजान के इंकार पर नईम ने कहा कि जेल से छूटने पर वह खुद दोनों को मार देगा। फैजान ने जेल से बाहर आकर रजिया के घरवालों के सामने यह राज खोल दिया। फिर फरहत के सामने जाकर भी सारा वाकया बयान कर दिया।
फैजान का कहना है कि शनिवार को उसे मिले नईम के बड़े भाई सलीम ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए कहा कि अगर जेल में नईम ने फरहत या तारा बी को जान से मारने को कहा था तो यह बात फरहत को बताने की क्या जरूरत थी। सलीम की धमकी से डरे फैजान ने फरहत को वाकया बताया, साथ ही थाना किला में तहरीर भी दे दी मगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। फरहत ने बताया कि सोमवार को वह फैजान के साथ एडीजी से मिलकर पूरा वाकया बताएंगी।
विज्ञापन
यह है मामला
फरहत नकवी के अनुसार कटघर निवासी नईम ने दहेज न लाने पर बीवी रजिया को कमरे में बंद कर एक महीने तक भूखाप्यासा रखा और इस दौरान खुद दिल्ली चला गया। नईम दिल्ली से लौटा तो बीमार रजिया को अपने मामा के घर भेज दिया। रजिया को प्रताड़ित करने की बात जब उसकी बहन को पता चली तो वह रजिया को लेकर उनके पास आई। अस्पताल में रजिया की मौत के बाद पुलिस ने नईम समेत उसके परिवार को जेल भेज दिया। परिवार के बाकी सदस्य तो जमानत पर छूट गए लेकिन नईम की पांच बार जमानत खारिज हो चुकी है। वह जेल से रजिया के परिवार और फरहत नकवी को जान से मारने की धमकी दे रहा है।