फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘मेयर गुमशुदा’ पोस्ट करने वाले के खिलाफ पुलिस को तहरीर

‘मेयर गुमशुदा’ पोस्ट करने वाले के खिलाफ पुलिस को तहरीर

Wed, 06 Feb 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
‘मेयर गुमशुदा’ पोस्ट करने वाले के खिलाफ पुलिस को तहरीर
बरेली। शहर में प्रदूषण बढ़ने की रिपोर्ट पर मेयर को थाना प्रेमनगर के व्हाट्स अप ग्रुप में पर गुमशुदा बताने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई के लिए महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मनु नीरज की ओर से मंगलवार को थाना प्रेमनगर में तहरीर दी गई है। इसमें शहर के प्रथम नागरिक के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

मनु नीरज ने तहरीर में कहा है कि मेयर उमेश गौतम पिछले दिनों अपनी बेटी के विवाह कार्यक्रम में व्यस्त रहे। फिर भी नगर निगम में जनसमस्याएं सुनने पहुंचते रहे और समस्या का निस्तारण भी करने का प्रयास किया। पिता का फर्ज निभाते हुए उन्होंने शहरवासियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया है। ऐसे में उनके खिलाफ जबरन अशोभनीय टिप्पणी लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। बता दें कि सोमवार सुबह थाना प्रेमनगर के व्हाट्स अप ग्रुप में एक व्यक्ति ने मेयर उमेश गौतम का फोटो लगाकर उन्हें गुमशुदा बताते हुए शहर में प्रदूषण बढ़ने का जिम्मेदार बताया था। इस पोस्ट पर लोगों ने नाराजगी जताई तो वह व्यक्ति ग्रुप से लेफ्ट हो गया। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


अलाव जलने से बढ़ा प्रदूषण
मंगलवार को नगर आयुक्त कार्यालय में भी मेयर की गुमशुदगी का पोस्ट चर्चा का विषय बना रहा। नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रदूषण बढ़ने की वजह शहरवासियों को बताई। कहा कि तमाम प्रयासों के बाद भी लोग सड़कों, घरों के बाहर और कहीं भी कचरा फेंक रहे हैं जिससे शहर में स्वच्छता नहीं दिख रही। ठंड में अलाव जलना भी वायु प्रदूषण का मुख्य कारण है। नगर निगम ने करीब सवा सौ अलाव शहर में जलाए हैं तो लोग खुद भी घरों, चौराहों और कार्यालयों के बाहर अलाव जला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed