फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नारी निकेतन की 44 संवासिनी नोएडा शिफ्ट

नारी निकेतन की 44 संवासिनी नोएडा शिफ्ट

Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
नारी निकेतन की 44 संवासिनी नोएडा शिफ्ट
बरेली। लंबे समय से परेशान नारी निकेतन प्रबंधन ने 44 संवासिनी को नोएडा के देवा फाउंडेशन में शिफ्ट किया है। इन्हें दो शिफ्टों में भेजा गया। इससे पहले इनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। बावजूद इसके नारी निकेतन में अभी क्षमता से 17 संवासिनी अधिक हैं। इनको भी जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन से कुछ महीने पहले एक पत्र आया था, जिसमें नारी निकेतन में क्षमता से अधिक संवासिनियों को नोएडा के देवा फाउंडेशन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने प्रथम चरण में 29 और द्वितीय चरण में 16 संवासिनियों को चिकित्सीय परीक्षण कराकर नोएडा भेज दिया। यह सभी मानसिक मंदित हैं। अब नारी निकेतन में 117 संवासिनियां बची हैं, जो क्षमता से अधिक हैं। यहां 100 संवासिनियांने की क्षमता है। इससे पहले यहां 177 संवासिनियां थीं। 16 संवासिनी पहले परिवार के हवाले की जा चुकी हैं। 117 संवासिनियों में 55 से ज्यादा सीडब्ल्यूसी केस में आई लड़कियां हैं। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि जल्द ही 17 संवासिनियों को भी बाहर के अनाथालय में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed