फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पहले तो टीकाकरण को बनाए बहाने, सीडीओ की सख्ती पर चुपचाप माने

पहले तो टीकाकरण को बनाए बहाने, सीडीओ की सख्ती पर चुपचाप माने

Fri, 30 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पहले तो टीकाकरण को बनाए बहाने, सीडीओ की सख्ती पर चुपचाप माने
बरेली। शहर के कई निजी स्कूल टीकाकरण में सहयोग नहीं दे रहे हैं। सीडीओ सत्येंद्र कुमार की सख्ती के बाद इन स्कूलों में भी टीकाकरण हो सका। मिजिल्स-रुबेला टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन तक 954 स्कूलों में टीकाकरण का आंकड़ा 1 लाख 66 हजार 057 तक पहुंच चुका है। टीकाकरण टीमों को कई जगह परेशानियों का सामना भी करना पड़ा रहा है। शहर के मून स्टार स्कूल प्रबंधन ने टीकाकरण कराने से इंकार कर दिया था। इस पर सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बीएसए तनुजा त्रिपाठी को निर्देशित किया तो वहां टीकाकरण कराया जा सका। कई स्कूल सौ फीसदी टीकाकरण करा रहे हैं, उन्हें सीएमओ की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। द गुरु पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने तोहफे में स्वाथ्य टीम को घड़ियां बांटी। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि बच्चों की लिस्ट तुरंत स्वास्थ्य को दी जाए, ताकि उनका टीकाकरण किया जा सके। इज्जतनगर स्वास्थ्य केंद्र के तहत बीबीएल स्कूल में टीकाकरण किया गया। शाम को सीएमओ कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। खामियां पाए जाने पर कई प्रभारी और कर्मचारियों का जवाब तलब किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ द गुरु स्कूल पहुंचकर सहयोग दिया। संयुक्त निदेशक डॉ. एसपी अग्रवाल ने सेंट मारिया स्कूल में अपना सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed