फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विवि कैंपस विजेता और बरेली कॉलेज रहा उपविजेता

विवि कैंपस विजेता और बरेली कॉलेज रहा उपविजेता

Tue, 06 Nov 2018 02:37 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
विवि कैंपस विजेता और बरेली कॉलेज रहा उपविजेता
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मेजबानी में सोमवार को हुई पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय कैंपस विजेता बना। वहीं बरेली कॉलेज उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में महज पांच कॉलेजों की टीमें ही आईं। इस प्रतियोगिता से विश्वविद्यालय की टीम चुनी गई जो 16-18 नवंबर के बीच चितकारा यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश में होने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। वहीं विश्वविद्यालय टीम को गोल्ड और बरेली कॉलेज को सिल्वर मेडल दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एसएस कॉलेज शाहजहांपुर, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर, विश्वविद्यालय कैंपस, बरेली कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज शाहजहांपुर की टीमें ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में विश्वविद्यालय के मोहम्मद शाहनवाज ने बरेली कॉलेज के उमंग को 11-6,11-13 से, विश्वविद्यालय के देवशीष ने बरेली कॉलेज के करन को 11-5, 11-8 से, विश्वविद्यालय के मुकुल ने बरेली कॉलेज के प्रखर को 11-4 से हराया। विश्वविद्यालय टेबल टेनिस का चैंपियन बना। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली ने किया। इस मौके पर डॉ. जेएन मौर्या, संजीव सक्सेना, धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. हेम गौतम, ओपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में एसएस कॉलेज शाहजहांपुर विजेता रहा
- एसएस कॉलेज के हार्दिक ने जीएफ के निशांत को 11-4, 11-9 से हराया
- एसएस कॉलेज के गौरव ने एसएस के अनुज को 11-6, 11-7 से हराया
- एसएस के अंशुल सक्सेना ने एसएस के प्रणय मिश्रा को 11-2, 12-10 से हराया

दूसरे मुकाबले में बरेली कॉलेज विजेता रहा
- बरेली कॉलेज के उमंग ने एसएस लॉ कॉलेज के मुनीव उज जमान को 11-7, 11-4 से हराया
- बरेली कॉलेज के करन ने एसएस लॉ कॉलेज के देवांश को 11-8, 12-14, 11-7 से हराया
- बरेली कॉलेज के मोहम्मद शारिक ने एसएस लॉ के आशुतोष को 11-0, 11-2 से हराया
- बरेली कॉलेज के उमंग ने एसएस लॉ के देवांश को 11-5, 11-7 से हराया

सेमीफाइनल में बरेली कॉलेज विजेता
- बरेली कॉलेज के उमंग ने एसएस कॉलेज के हार्दिक को 11-4, 11-4 से हराया
- बरेली कॉलेज के करन ने एसएस के प्रिंस को 11-5, 11-4 से हराया
- बरेली कॉलेज के शारिक ने एसएस के गौरव को 11-8, 11-9 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed