{"_id":"5bba6298867a556815689603","slug":"61538941592-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर दो बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर दो बच्चियों की मौत
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। गांव करतोली में रविवार की दोपहर तालाब में डूबकर दो बच्चियों की मौत हो गई। वे तालाब के किनारे बैठकर घंगोर का फल तोड़ रहीं थीं। तभी एक का पैर फिसला और वह पानी में चली गई। दूसरी उसे बचाने बढ़ी तो वह भी डूब गई। कुछ दूर खेतों में काम रहे लोगों ने उन्हें बाहर तो निकाल लिया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
बालकराम की 16 वर्षीय बेटी दुर्वेश कुमारी और उनके पड़ोसी नीरज की पुत्री काजल (11) दोपहर करीब 12 बजे तालाब में घंगोर फल तोड़ने गईं थीं। यह तालाब गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर है। दोनों ने घंगोर फल लाने के बारे में परिवार वालों को कुछ नहीं बताया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले काजल का पैर फिसला और वह तालाब के अंदर चली गई। उसको बचाने के लिए दुर्वेश कुमारी ने शोर मचाया। इस दौरान वह पानी में चली गई। मौके पर पहुंचे लोगों की तालाब की गहराई देखकर पानी में घुसने की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने शोर मचाकर और सूचना भेज कर गांव से अन्य लोगों को बुला किया। कुछ देर बाद दोनों बच्चियों के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इतने में तैरने वाले कुछ युवक तालाब में घुसे। उन्होंने बमुश्किल दोनों को बाहर निकाला पर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिवार वाले दोनों के शव उठाकर अपने-अपने घर ले गए। इस घटना के संबंध में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। देर शाम को पुलिस को सूचना दिए बगैर ही काजल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दुर्वेश के पिता शाहजहांपुर में नौकरी करते हैं। परिवार वाले पिता के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली है।