फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सिर्फ दो वोट से आगे निकलकर आईएमए अध्यक्ष बने डॉ. राजेश

सिर्फ दो वोट से आगे निकलकर आईएमए अध्यक्ष बने डॉ. राजेश

Mon, 24 Sep 2018 02:13 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
सिर्फ दो वोट से आगे निकलकर आईएमए अध्यक्ष बने डॉ. राजेश
बरेली। डॉक्टरों की सियासत में भाईचारे को दरकिनार करते हुए घमासान हो गया। आईएमए अध्यक्ष पद के लिए मैदान में अड़े बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल पहली मतगणना में दो वोट से विजयी घोषित हुए। भाईचारे की पुरानी रवायत रखते हुए इस विजय को स्वीकार करने की जगह डॉ. राजीव अग्रवाल ने चुनौती दे दी कि मतगणना में गड़बड़ी हो सकती है। दोबारा मतगणना होनी चाहिए, जिसके बाद एक बार फिर मतगणना की गई। इस बार भी डॉ. राजेश विजयी हुए। डॉ. राजेश ने पिछले चुनाव में डॉ. सत्येंद्र के लिए अपना नाम वापस लेकर जिस भाईचारा का परिचय दिया था, यह उसकी परिणति थी कि डॉक्टरों ने उनका साथ दिया। वर्ष 2019-20 की आईएमए कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष बैलेट से चुना गया। सचिव पद पर डॉ. विनोद पागरानी निर्विरोध चुने गये। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. राघवेंद्र शर्मा चयनित हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. हिमांशु चुने गये हैं। हॉस्पिटल की एडवाइजरी कमेटी में डॉ. विवेक मिश्रा चुने गये हैं। चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद आईएमए की मीटिंग हुई। वहीं 2018-19 के लिए अध्यक्ष बने डॉ. सत्येंद्र सिंह अपनी कोर कमेटी के साथ पहली अक्तूबर से आईएमए के पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed