{"_id":"5b71d3c642c7923479120a2d","slug":"61534186438-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के तीन रास्ते 18 अगस्त तक आम जनता के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के तीन रास्ते 18 अगस्त तक आम जनता के लिए बंद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम जनता को राहत देने के लिए सेना की ओर से पिछले दिनों खोले गए चार रास्तों में से तीन फिर बंद कर दिए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा कारणों की वजह से इन तीनों रास्तों, जो सैन्य क्षेत्र के अंदर से होकर गुजरते हैं, को 18 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है। 883 बटालियन रोड आम जनता की आवाजाही के लिए खुला रखा जाएगा, लेकिन मगर इससे गुजरने वालों को सेना की कड़ी शर्तों का पालन करना होगा।
सेना ने सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे जंक्शन से किला होकर कैंट बोर्ड के पास निकलने वाले न्यू कैंट रोड, बरेली क्लब के सामने से शाहजहांपुर रोड (पीबी मार्ग) और बरेली क्लब वाली सड़क के पास से जाट रेजिमेंट सेंटर के पिछले गेट तक जाने वाली सड़कें बंद कर दी हैं। सेटेलाइट से बियावानी कोठी जाने वाला 883 एटी बटालियन रोड (साहू राम नरायन मार्ग) रोड पर आवागमन आमदिनों की तरह ही रहेगा। सूत्रों के मुताबिक तीनों मार्गों को 11 अगस्त को ही बंद करने की कवायद सेना ने शुरू कर दी थी। बंद किए गए रास्ते आम जनता के लिए 18 अगस्त के बाद खुलेंगे या नहीं? यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, सैन्य अधिकारियों ने 19 अगस्त को रास्तों को आमजन के लिए खोले जाने की बात कही है।
आवागमन की शर्त
सेटेलाइट से बियावानी कोठी से जोड़ने वाले मार्ग पर बगैर हेलमेट और फोटो पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। वाहन का नंबर नोट कराना पड़ेगा। वाहन की रफ्तार 20-30 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा नहीं होगी। पॉलिथीन प्रतिबंधित रहेगी। गंदगी नहीं कर सकेंगे। सेना ने स्पष्ट किया है कि अगर लोग सहयोग नहीं करेंगे तो 883 बटालियन रोड भी बंद किया जा सकता है।