{"_id":"5b6c94c34f1c1bcb2e8b5665","slug":"61533842627-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन के बंगले की सुरक्षा जार-जार चोर रात में उड़ा ले गए नई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन के बंगले की सुरक्षा जार-जार चोर रात में उड़ा ले गए नई कार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहने वाले एक्सईएन की नई बोलेरो गाड़ी रात में चोर उनके बंगले से उड़ा ले गए। सुबह तहसील दिवस में जाने के लिए एक्सईएन ने गाड़ी मंगाई तो ड्राइवर गैराज में न देखकर भौचक रह गया। यह गाड़ी ड्राइवर ने ही लोन लेकर खरीदी थी। इस बड़े नुकसान को देख कर वह रोने लगा। बाद में एक्सईएन ने पुलिस अफसरों को फोन कर सारे बार्डर पर अलर्ट जारी करा दिया लेकिन तीन दिन बाद भी कोई पकड़ में नहीं आया है। गाड़ी चोरी हो जाने से एक्सईएन के बंगले की सुरक्षा भी जार-जार हो गई है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के एक्सईएन राजबीर सिंह को इनकम टैक्स दफ्तर के सामने पीडब्ल्यूडी कॉलोन में 108/32 सरकारी बंगला मिला है। हाल में उन्होंने अमृता शिवपुरी फरीदपुर निवासी रवींद्र की नई बोलेरो गाड़ी को सरकारी कामकाज के लिए किराए पर ले रखा था। रवींद्र खुद ही गाड़ी चलाते हैं। सोमवार रात बंगले पर बोलेरो के साथ ही तीन और कारें भी खड़ी थीं। मंगलवार को तहसील दिवस में जाने के लिए एक्सईएन ने ड्राइवर रवींद्र को बुलाया तो वह अपनी गाड़ी गायब देखकर रोने लगा। बाद में एक्सईएन ने मुरादाबाद से लेकर नेपाल बार्डर तक पुलिस अधिकारियों से बातचीत करके अलर्ट भी करा दिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बातचीत भी की, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई कार का कोई सुराग नहीं लग सका है। एक्सईएन के आवास से गाड़ी गायब होने से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।