फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ओलों से तबाह गेहूं किसानों को मिला मुआवजा

ओलों से तबाह गेहूं किसानों को मिला मुआवजा

Fri, 13 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
ओलों से तबाह गेहूं किसानों को मिला मुआवजा
नोट : दो या तीन दिन पहले का पीडीएफ भी
विज्ञापन


अमर उजाला इंपैक्ट

ओलों से तबाह गेहूं किसानों को मिलेगा मुआवजा

प्रशासन की रिपोर्ट पर सरकार ने 29.16 लाख रुपये मंजूर किए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से तबाह गेहूं की फसल में नुकसान के संबंध में प्रशासन ने दोपहर बाद अपनी रिपोर्ट भेजी। इस पर तुरंत ही शासन ने 29.16 लाख रुपये का मुआवजा मंजूर कर दिया। गेहूं में नुकसान का मुआवजा फरीदपुर तहसील के तीन गांवों के 1504 किसानों को मिलेगा। हालांकि तहसील सदर के भी लगभग आधा दर्जन गांवों में गेहूं, सरसों और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन यह गांव सर्वे में छूट गए।
सबसे पहले अमर उजाला ने छह अप्रैल को बारिश की आशंका के संबंध में समाचार प्रकाशित कर किसानों को अलर्ट किया था। इसके बाद बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के समाचार प्रकाशित कर किसानों की गेहूं की फसल तबाही का मामला प्रमुखता से उठाया। इस पर हरकत में आए प्रशासन ने राजस्व, बीमा कंपनी और कृषि विभाग की टीमें लगाकर फरीदपुर और तहसील सदर के ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का सर्वे कराया। इसमें तहसील सदर मेें प्रशासनिक टीम को मुआवजा लायक नुकसान नहीं मिला। फरीदपुर के तीन गांवों मठिया नगला, मकसूदनपुर और डिथोका में 216 हेक्टेयर जमीन पर गेहूं में 33 से 35 फीसदी नुकसान का आकलन किया गया। प्रशासन की ओर से 1504 किसानोें की गेहूं की फसल आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट होने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई। शासन ने इसी रिपोर्ट को आधार मानकर इन किसानों के लिए 29 लाख 16 हजार रुपये की धनराशि मंजूर कर दी।
विज्ञापन


इन गांवों में फसल नुकसान का नहीं हो पाया सर्वे
तहसील सदर के अहिइयापुर, कचौली, लालपुर, तिगरा, भंडसर समेत कई गांवों के अलावा शाही और दुनका क्षेत्र में भी ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की फसल खेत में लेट गई थी। भोजीपुरा के भी कुछ गांवों में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, मटर और मसूर आदि फसलों का नुकसान हुआ। राजस्व टीमों ने इन गांवों में फसल नुकसान का सर्वे नहीं कराया। इससे बड़ी संख्या में किसान आपदा राहत में मुआवजा पाने से वंचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट--
गेहूं की फसल नुकसान के सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। ज्यादातर फसल नुकसान फरीदपुर में हुआ है। बाकी गांवों में मुआवजा देने लायक नुकसान नहीं पाया गया। फिर भी कोई किसान फसल नुकसान का आवेदन देगा तो उस पर दोबारा सर्वे करा लिया जाएगा। - मनोज पांडेय, एडीएम (वित्त)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed