{"_id":"5ab1e0c24f1c1bc0078b648a","slug":"61521606850-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्\nशन पर भटकता रहा विदेशी यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक् शन पर भटकता रहा विदेशी यात्री
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
टिकट कैंसल कराने को जंक्शन पर भटकता रहा प्रवासी भारतीय
बरेली। विदेशी कोटे का टिकट कैंसल कराने के लिए प्रवासी भारतीय जंक्शन पर बुकिंग और टीसी ऑफिस के चक्कर लगाता रहा। दोनों ऑफिसों में सुनवाई न होने पर वह स्टेशन मास्टर ऑफिस पहुंचा, लेकिन टिकट फिर भी कैंसल नहीं हुआ, जबकि टिकट रेलवे की ही विंडो से खरीदा गया था। लुधियाना के मोहम्मद उस्मान श्रीलंका में पॉलिथीन का व्यापार करते हैं। सोमवार को वह आला हजरत दरगाह पर हाजिरी देने आए थे। वापसी में उनका रिजर्वेशन पंजाब मेल से था। ट्रेन के चार घंटे लेट होने पर वह टिकट कैंसल कराने के लिए टीसी ऑफिस गए। इसके बाद वह रिफंड लेने के लिए बुकिंग ऑफिस पहुंचे तो उनको विदेशी कोटा बताकर रिफंड देने से मना कर दिया गया। डिप्टी एसएस मुकेश वर्मा ने बताया कि उनके 31 साल के कॅरियर में पहली बार विदेशी टिकट कैंसल कराने का मामला सामने आया है।