{"_id":"5aae64334f1c1bab758b60f4","slug":"61521378355-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलसुल हत्याकांड मामले में पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलसुल हत्याकांड मामले में पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 18 Mar 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)।
गांव सिसैया में शुक्रवार की रात हुए फूलसुल हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के पुत्र की ओर से गांव के ही बुंदा और उसके पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी की, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
शुक्रवार की रात बेवा 65 वर्षीय फूलसुल घर के बाहर स्थित कमरे में सो रही थी, जबकि उसका बेटा मोबीन बरामदे में था। कुछ लोगों ने मोबीन समझकर बेवा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गई थी। घरवाले उसे पहले सीएचसी लाए, बाद में जिला अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पुत्र मोबीन का कहना है कि उसकी गांव के ही बुंदा से दो बीघा जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते बुंदा उसकी हत्या करना चाहता था। अक्सर वह जिस कमरे में सोता था उस कमरे में शुक्रवार की रात उसकी बुजुर्ग मां सो गईं थी। हत्यारोपियों ने उसके स्थान पर उसकी मां की हत्या कर दी। मोबीन ने आरोपी बुंदा और उसके पुत्र नसरूद्दीन के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।