फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   क्यों नहीं चल रही है इंटरसिटी एक्सप्रेस

क्यों नहीं चल रही है इंटरसिटी एक्सप्रेस

Sat, 17 Mar 2018 10:03 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
क्यों नहीं चल रही है इंटरसिटी एक्सप्रेस
ट्रेन का कैरिकेचर
विज्ञापन


इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 सितंबर तक कैंसिल
अधिकारी चाहें तो आनंद विहार तक तो चल सकती है ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पहले कोहरा, फिर मेगा ब्लॉक से इंटरसिटी एक्सप्रेस इस कदर लेट हुई कि रेलवे प्रबंधन ने उसे 22 मार्च तक कैंसल कर दिया है। अभी तक 17 मार्च तक के लिए कैंसल थी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली में नया प्लेटफार्म बनने तक ट्रेन का संचालन नहीं हो सकता है। हालांकि इस समय भी जंक्शन होते हुए कई ट्रेेनें नई दिल्ली पहुंच रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को नई दिल्ली तक चलाना संभव नहीं है तो उसे आनंद विहार तक तो चलाया जा सकता है। इससे ही काफी राहत मिल जाएगी।

जाड़ों में कोहरा से कम और मेगा ब्लॉक से ज्यादातर ट्रेनों का देरी से आवागमन हुआ। सबसे ज्यादा असर बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पड़ा। रेलवे ने पहले 25 जनवरी, फिर 17 मार्च और अब 22 मार्च तक उसे कैंसल कर दिया। व्यापारियों के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस सबसे मुफीद रहती है। व्यापारी मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार को सुबह इस ट्रेन से दिल्ली जाकर खरीदारी करके रात में घर लौट आते थे। दो महीने से इंटरसिटी एक्सप्रेस न चलने से रेलवे को करीब दो लाख रुपये रोजाना का नुकसान हुआ है। रेलवे अधिकारियों का तर्क है कि नई दिल्ली स्टेशन पर प्लेटफार्म खाली न होने के कारण ट्रेन का संचालन कैंसल किया है। नया प्लेटफार्म बनने के बाद ही ट्रेन चलाई जाएगी। इधर, व्यापारियों का कहना है कि जंक्शन होते हुए करीब छह ट्रेेनें नई दिल्ली तक चलतीं हैं, केवल इंटरसिटी को ही क्यों कैंसल किया गया है। व्यापारी नीरज छाबड़ा का कहना है कि ट्रेन को आनंद विहार तक तो चलाया जा सकता है। इससे ही व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


आनंद विहार जाने वाली ट्रेनें नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनें
सत्याग्रह एक्सप्रेस महामना एक्सप्रेस
सुहेलदेव एक्सप्रेस गरीबरथ एक्सप्रेस
गरीबरथ एक्सप्रेस राजधानी एक्सप्रेस
एसी स्पेशल श्रमजीवी एक्सप्रेस
पुरबिया एक्सप्रेस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
मालदा टाउन एक्सप्रेस लखनऊ मेल
गोरखपुर आनंद विहार स्पेशल फरक्का एक्सप्रेस
लखनऊ आनंद विहार डबल डेकर

इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 मार्च तक नहीं चलेगी। नई दिल्ली में प्लेटफार्म निर्माण के चलते ट्रेन को आगे बढ़ाया गया है। एके सिंघल, डीआरएम मुरादाबाद डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed