फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   61 Baraat ghar owners submits 1.54 crores

61 बारात घर मालिकों ने जमा कराए 1.54 करोड़ 

Sat, 07 Apr 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 07 Apr 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
61 Baraat ghar owners submits 1.54 crores

बीडीए का सख्त रुख देख शहर के कुछ बारात घर मालिकों ने निर्धारित जुर्माना जमा कराकर कंपाउंडिंग प्रक्रिया शुरू करा दी। सात तारीख की डेड लाइन के आखिरी दिन 61 बारात घर मालिकों ने बीडीए में एक करोड़ 54 लाख 30 हजार रुपये जमा कराए। बीडीए में पूरे दिन बारात घर संचालकों की भीड़ लगी रही। आठ अप्रैल से अवैध बारात घरों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान चलना था, लेकिन इस दिन रविवार का अवकाश होने की वजह से अब यह अभियान सोमवार से चलेगा। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए बीडीए उपाध्यक्ष ने डीएम और एसएसपी को चिट्ठी लिखकर फोर्स उपलब्ध कराने को कहा है। 

विज्ञापन

बीडीए ने शहर में अवैध बारात घरों को अपने मानचित्र स्वीकृत कराने या निर्धारित जुर्माने की रकम अदाकर कंपाउंडिंग कराने के लिए नोटिस भेजे थे। 23 मार्च उसकी आखिरी तारीख थी। बारात घर मालिकों ने सांसद और विधायकों से मिलकर अभियान न चलाने का दबाव बनाया। मंडलायुक्त ने बारात घर मालिकों की बीडीए के साथ मीटिंग बुलाकर उन पर न केवल जुर्माने की राशि दो लाख तक कम करा दी, बल्कि बारात घर मालिकों को जुर्माना चुकाने के लिए तय समय सीमा भी बढ़ाकर सात अप्रैल कर दी। बीडीए की तय समय सीमा के आखिरी दिन दो सौ से अधिक बारात घरों में से 61 बारात घर मालिकों ने बीडीए दफ्तर पहुंचकर चेक, बैंक ड्राफ्ट और नगद के रूप में 1 करोड़ 54 लाख 30 हजार रुपये जमा कराए। देर शाम तक बारात घर मालिकों की जुर्माना चुकाने के लिए बीडीए दफ्तर में भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन

सोमवार से चलेगा अभियान
बीडीए उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सात अप्रैल तक जिन बारात घर मालिकों ने कंपाउंडिंग शुल्क नहीं कराया है, उनके विरुद्ध सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान नौ अप्रैल से चलाया जाएगा। इसके लिए बीडीए सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में दो एक्सईएन, चार एई और 10 जेई की टीम बनाई गई है। अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिखकर मजिस्ट्रेट और फोर्स मांगा गया है। उन्होंने बताया कि कंपाउंडिंग केवल उन बारात घरों की ही की जाएगी, जिनमें पार्किंग और सेट बैक छूटे हुए हैं और वह बीडीए के अधिकांश मानक पूरे कर रहे हैं। जिन बारात घरों की कंपाउंडिंग नहीं हो सकती, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। जो ध्वस्त होने लायक हैं, उनका ध्वस्तीकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरों को सौंपी जिम्मेदारी
बीडीए उपाध्यक्ष ने शनिवार अपराह्न तीन बजे अधीक्षण अभियंता, दोनों एक्सईएन, एई और जेई की मीटिंग लेकर शहर भर में बने अवैध बारात घरों पर चर्चा की। प्रत्येक अवर अभियंता और सहायक अभियंता को एक दिन में 10 अवैध बारात घर सील करने और जरूरत पड़ने पर उनको ध्वस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी। बीडीए सचिव अवैध बारात घरों के विरुद्ध चलाए गए अभियान की मानीटरिंग करेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed