{"_id":"6988f56424f95dff6400c243","slug":"609-people-got-gift-deed-after-getting-exemption-in-stamp-duty-bareilly-news-c-4-vns1074-822514-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्टांप ड्यूटी में छूट मिलने के बाद 609 लोगों की हुई गिफ्ट डीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्टांप ड्यूटी में छूट मिलने के बाद 609 लोगों की हुई गिफ्ट डीड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उप निबंधक कार्यालयों में अब केवल पांच हजार रुपये स्टांप ड्यूटी पर गिफ्ट डीड होने लगी है। परिवार के सदस्यों के बीच अचल संपत्ति (आवासीय, कृषि, औद्योगिक और व्यावसायिक) का दान या वरासत का पंजीकरण बहुत कम खर्चे पर होने के चलते महीने भर में जिले के 609 लोगों ने इसका लाभ लिया है।
अभी तक संपत्ति के डीएम सर्किल रेट के बराबर संबंधित को पूरा स्टांप शुल्क अदा करना होता था। ऐसे में लोग गिफ्ट डीड से भी बचते थे और आपसी विवाद में न्यायालय की शरण लेते थे। सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआईजी-स्टांप) तेज सिंह यादव ने बताया कि नई व्यवस्था के संबंध में नोटिफिकेशन आठ जनवरी को शासन से प्राप्त हो गया था। इसके बाद से जिले में उसे प्रभावी कर दिया गया है।
महीने भर में 609 लोगों ने नई व्यवस्था के तहत संबंधित संपत्ति की गिफ्ट डीड करा ली है। सबसे अधिक 307 दान विलेख सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय प्रथम-द्वितीय के यहां रजिस्टर हुए हैं। इसी तरह उप निबंधक आंवला के यहां 92, बहेड़ी में 64, फरीदपुर में 50, नवाबगंज में 49 और मीरगंज में 47 दान की संपत्तियां पंजीकृत की जा चुकी हैं। संवाद