{"_id":"65e5757c4564097da505760f","slug":"60-year-old-man-dies-after-falling-into-drain-in-bareilly-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लघुशंका के दौरान नाले में गिरने से 60 साल के बुजुर्ग की मौत, 12 घंटे बाद हुई शव की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लघुशंका के दौरान नाले में गिरने से 60 साल के बुजुर्ग की मौत, 12 घंटे बाद हुई शव की पहचान
Mon, 04 Mar 2024 12:47 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद मियां का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम डेलापीर पुलिस चौकी के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। सोमवार सुबह शव की पहचान मठ की चौकी निवासी मोहम्मद मियां के तौर पर हुई। उनके दामाद ने शव की पहचान की है। बताया गया कि मोहम्मद मियां नशे के आदी थे।
विज्ञापन
डेलापीर पर नाले में शव देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। शव निकाला गया तो पता लगा कि मृतक की उम्र करीब 60 साल थी। जेब में नमाज के दौरान लगाने वाली जालीदार टोपी मिली। जिस जगह उसका शव मिला, वहां सड़क किनारे रखा एक पत्थर हटा हुआ था।
विज्ञापन
प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि सूफी टोला निवासी शादाब ने शव की पहचान अपने ससुर मठ की चौकी निवासी मोहम्मद मियां के रूप में की। बताया कि वह नशे के आदी थे। जिस स्थिति में शव मिला, उससे लग रहा है कि नशे की हालत में लघुशंका के दौरान वह नाले में गिर गए होंगे और बचने का प्रयास भी नहीं कर सके।
विज्ञापन