{"_id":"606de9c68ebc3e8d195acd0c","slug":"60-km-pipeline-to-be-laid-for-supply-of-water-in-nandausi-bareilly-news-bly4431704166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदौसी में पानी की आपूर्ति के लिए बिछेगी 60 किमी पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदौसी में पानी की आपूर्ति के लिए बिछेगी 60 किमी पाइप लाइन
विज्ञापन
15वें वित्त की बैठक लेते मेयर और नगर आयुक्त।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने 15वें वित्त की बैठक में 11.5 करोड़ रुपये किए मंजूर
विज्ञापन
पांच तालाबों के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए जाएंगे साढ़े तीन करोड़ रुपये
बरेली। नगर निगम में बुधवार को मेयर उमेश गौतम की अध्यक्षता में 15वें वित्त की बैठक हुई। इसमें कुल 44.50 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। नंदौसी गांव में पानी की आपूर्ति के लिए साठ किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने पर 11.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा तालाबों के सौंदर्यीकरण, नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट और स्टेडियम रोड के चौड़ीकरण को भी मंजूरी दी गई।
नंदौसी में पाइप लाइन के अलावा पानी की टंकी का भी निर्माण किया जाएगा। नंदौसी में अब तक नगर निगम पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा है। यहां ग्रामीण आज भी हैंडपंपों के भरोसे हैं। पाइप लाइन बिछाने के बाद निशुल्क पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि ईंट पजाया चौराहे से संजयनगर स्टेडियम होते हुए डेलापीर चौराहे तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। चौड़ीकरण के लिए बिजली के खंभे शिफ्ट होने शुरू हो गए हैं। इसके बाद डेलापीर चौराहे से आईवीआरआई रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। स्टेडियम रोड के चौड़ीकरण पर 6.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पांच तालाबों का सौंदर्यीकरण, बाकरगंज डलवाघर से कूड़ा उठाने के लिए मशीनों की खरीद, शांति विहार में संपवेल का निर्माण किया जाएगा। विद्युत शवदाह गृह के लिए 75 लाख रुपये मंजूरी किए गए। बाजारों में 20 नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी कराया जाएगा। दो हजार नई एलईडी लाइटें खरीदी जाएंगी। कुर्मांचल नगर से बड़ी विहार होते हुए सौफु टा रोड पर नाला निर्माण किया जाएगा। सुरेश शर्मा नगर में जोन ऑफि स से संजय नगर मुख्य मार्ग तक भी नाला निर्माण को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
मेयर उमेश गौतम ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक नंदौसी गांव तक पानी नहीं पहुंचा है। बैठक में वहां पानी सप्लाई के लिए प्राथमिकता से बात करते हुए बजट को मंजूरी दी गई। लाइट, सार्वजनिक शौचालयों नाला निर्माण और संपवेल पर फोकस किया गया। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि पेयजल, स्वच्छता से लेकर सड़कों के चौड़ीकरण, तालाबों के सौंदर्यीकरण जैसे काम किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच तालाबों के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए जाएंगे साढ़े तीन करोड़ रुपये बरेली। नगर निगम में बुधवार को मेयर उमेश गौतम की अध्यक्षता में 15वें वित्त की बैठक हुई। इसमें कुल 44.50 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। नंदौसी गांव में पानी की आपूर्ति के लिए साठ किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने पर 11.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा तालाबों के सौंदर्यीकरण, नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट और स्टेडियम रोड के चौड़ीकरण को भी मंजूरी दी गई।