{"_id":"68cdb5efeed5cbafbf0865a9","slug":"5950-quintals-of-single-use-plastic-recovered-rs-3-lakh-fine-collected-bareilly-news-c-4-vns1074-729587-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 59.50 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद, तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 59.50 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद, तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला
विज्ञापन
बरेली। गंगापुर में 59.50 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करने के बाद नगर निगम ने तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। गोदाम की जांच में निगम की टीम को पांच घंटे लगे। टीम ने यहां से 200 कट्टों में सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानुप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को गंगापुर में आशीष अग्रवाल के गोदाम पर टीम जांच के लिए पहुंची। यहां प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के गोदाम में रखे होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान 200 कट्टे बरामद किए गए। इनमें सिंगल यूज प्लास्टिक थी।
प्लास्टिक को जब्त करने के बाद इसे हार्टमैन स्थित एमआरएफ सेंटर में निस्तारण के लिए भेज दिया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गंगापुर में मेसर्स इकोटेक ग्रीन एसोसिएट के गोदाम पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर तीन लाख का जुर्माना लगाया गया है। संवाद