फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   592 children came for treatment, 700 reported malnourished

Bareilly News: इलाज के लिए आए 592 बच्चे, सात सौ को बता दिया कुपोषित

Mon, 05 May 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
592 children came for treatment, 700 reported malnourished
बरेली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में बीमार बच्चों की गलत रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। इलाज के लिए सिर्फ 592 बच्चे आए थे, पर सात सौ को कुपोषित बता दिया गया। शाम को प्रकरण की जानकारी होने पर विभाग में खलबली मची रही। बाद में सीएमओ ने संशोधित रिपोर्ट भिजवाई। आंकड़ेबाजी का खेल यहीं नहीं रुका। मरीजों को रेफर करने के आंकड़ों में भी हेराफेरी कर दी गई।
विज्ञापन

सात मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने का दावा किया गया, पर श्रेणीवार वर्गीकरण में आंकड़ा 22 जा पहुंचा। इसमें सात को मेडिकल ट्रीटमेंट, एक को जनरल सर्जरी और 14 को आंखों की सर्जरी के लिए रेफर दिखाया गया। लिहाजा, फिर से रिपोर्ट संशोधित कराई गई। 80 स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का इलाज दर्शाया गया, जबकि कुंवरपुर बंजरिया नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद था। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने इसे मानवीय भूल बताते हुए कहा कि जानकारी होने पर आंकड़े दुरुस्त करवाकर संशोधित रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

बुखार, पेट संबंधी रोगों के आठ सौ मरीज पहुंचे
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को मेले में सबसे ज्यादा आठ सौ मरीज पेट संबंधी परेशानियों और बुखार से पीड़ित रहे। सिविल लाइंस यूपीएचसी की चिकित्साधिकारी डॉ. रूपाली द्विवेदी ने बताया कि इस मौसम में सभी आयुवर्ग के लोगों को गैस्ट्रोटाइटिस की दिक्कत हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों में दस्त-उल्टी आदि की शिकायत है। वायरल बुखार के भी मरीज पहुंचे। परामर्श के बाद उनको दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताला देखकर लौटे मरीज
रिठौरा। हाफिजगंज के गांव कुंवरपुर बंजरिया स्थित नवीन पीएचसी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रविवार को आरोग्य मेला आयोजित नहीं हुआ। भंडसर, बंजरिया, सावरखेड़ा, कीरतपुर सहुआ, मुबारकपुर, जगराजपुर समेत अन्य गांवों से इलाज के लिए पहुंचे मरीज वहां ताला देखकर लौट गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से अस्पताल का गेट नहीं खुला। बिथरी चैनपुर की चिकित्साधिकारी डॉ. उत्तरा शर्मा ने बताया कि वहां तैनात डॉ. शिखा अवकाश पर थीं। लिहाजा रविवार को मेला आयोजित नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed