{"_id":"69dd5c76997fc33afb0ab6f5","slug":"59-examination-centres-have-been-set-up-for-the-annual-examinations-bareilly-news-c-4-bly1053-863457-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वार्षिक परीक्षाओं के लिए बनाए 59 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वार्षिक परीक्षाओं के लिए बनाए 59 परीक्षा केंद्र
Tue, 14 Apr 2026 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होंगी। बीए, बीएससी, बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए कुल 59 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 25,820 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
मुरादाबाद मंडल में 28 केंद्र बने हैं। बरेली मंडल में कुल 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर, केसीएमटी, खुसरो कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, आरबीएमआई, रीजनल कॉलेज, बाबा रामदास कॉलेज भोलापुर, प्रीति रूरल इंस्टीट्यूट, एक्में इंस्टीट्यूट, फ्यूचर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी और फ्यूचर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, उत्कर्ष कॉलेज, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट, चौधरी हरनाम सिंह कॉलेज, श्री सिद्धी विनायक इंस्टीट्यूट का केंद्र बरेली कॉलेज को बनाया गया है। विद्यार्थी पार्थ महाविद्यालय फरीदपुर, लाला सिपट्टर लाल रामबेटी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी भी बरेली कॉलेज में ही परीक्षा देंगे।
डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय आंवला को अपने महाविद्यालय के अलावा तीन बाहरी केंद्र, गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेड़ी में अपने अलावा पांच अन्य कॉलेजों का सेंटर बनाया गया है। खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में स्वयं के अलावा आठ कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बना है।
विज्ञापन
राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज, रीजनल कॉलेज में सात-सात महाविद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। रीजनल कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन एंड रिसर्च में तीन परीक्षा केंद्र, साहूराम स्वरूप महिला महाविद्यालय में चार सेंटर, सरदार वल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज भोजीपुरा में चार सेंटर, राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर में छह सेंटर, उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत में 14 केंद्र बनाए गए हैं।
राजकीय संघटक महाविद्यालय पूरनपुर में छह, राजकीय महाविद्यालय बिल्सी में चार, दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय बदायूं में तीन, राजकीय महाविद्यालय बदायूं में 11, एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं में 10, राजकीय संघटक महाविद्यालय सहसवान में तीन, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर रामपुर में तीन महाविद्यालयों का केंद्र है।
राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर में सात, राजकीय महिला पीजी कॉलेज रामपुर में एक, दीक्षित कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन रामपुर में तीन, राजकीय महाविद्यालय स्वार रामपुर में छह, आर्य महिला महाविद्यालय शाहजहांपुर में पांच, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर में पांच, पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय तिलहर में सात, प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद में पांच कॉलेजों का सेंटर बनाया गया है।
स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय शाहजहांपुर में पांच, श्री धर्मजीत सिंह महाविद्यालय मिर्जापुर में एक, रामचंद्र सिंह मेमोरियल महाविद्यालय मिर्जापुर शाहजहांपुर में तीन, राजकीय महाविद्यालय कांठ शाहजहांपुर, सरदार भगत सिंह राजकीय संघटक महाविद्यालय पुवायां में नौ सेंटर बनाए गए हैं। कई अन्य महाविद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।