{"_id":"6519d7502c6558d67706a487","slug":"57-people-made-great-donation-to-save-the-life-of-a-stranger-bareilly-news-c-4-bly1005-258870-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनजान की जान बचाने के लिए 57 लोगों ने किया महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनजान की जान बचाने के लिए 57 लोगों ने किया महादान
विज्ञापन
बरेली। अनजान की जान बचाने के लिए रविवार को 57 लोगों ने रक्तदान किया। अमर उजाला की ओर से 300 बेड अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
सुबह नौ बजे जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से रक्तदान शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के साथ 300 बेड अस्पताल के सीएमएस एसीएमओ डॉ. भानु प्रकाश, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. यूबी सिंह ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। रक्तदाताओं को रक्तदान के फायदे बताए।
रक्तदान करने पहुंचे कुछ लोगों का वजन, हीमोग्लोबिन कम रहा। वे रक्तदान नहीं कर सके। लखनऊ से स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण पर पहुंचे नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. लक्ष्मण सिंह ने भी शिविर में रक्तदान किया। उन्होंने अमर उजाला की पहल को सराहा।
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदाता संगठन के संरक्षक 58 वर्षीय सरदार इकबाल सिंह बाले ने 110वीं बार रक्तदान किया। उनके साथ सनराइज एन्क्लेव के 51 वर्षीय राजेंद्र सागर, खन्नू मोहल्ला के यशदीप रस्तोगी ने भी रक्तदान किया। राधेश्याम एन्क्लेव के आदर्श अग्रवाल और उनके बेटे अर्चित अग्रवाल ने भी रक्तदान किया।
संत निरंकारी मिशन से वेदप्रकाश, विशाल कुमार, मनप्रीत सागर, सत्य प्रकाश व हरगोविंद ने रक्तदान किया। इन्हें मिशन के संजीव अग्रवाल ने प्रेरित किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से नरेश गंगवार, डॉ. यूनुस हुसैन, मनोज गंगवार, तपन मौर्य, शिंकुल गंगवार, मोर किशोर मौर्य, सैय्यद फराज अहमद, संतोष गंगवार ने रक्तदान किया।
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के निर्देश पर डीडीओ तेजवंत सिंह और डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में सफाईकर्मियों, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, सहायक विकास अधिकारियों ने भी रक्तदान किया। इनमें आकांक्षी विकासखंड दमखोदा, बहेड़ी, फतेहगंज पश्चिमी का अहम योगदान रहा।
नवदिया के सौरभ मौर्य, आदर्श प्रताप सिंह, शेरगढ़ के सुनील कुमार मौर्य, राहुल राणा, फायर सर्विस से प्रताप सिंह, रामनगर के करण सिंह, सुभाषनगर के राजीव कुमार, इज्जतनगर के विकास चंद्र, बिजनौर के जोगेंद्र सिंह, नवाबगंज के धर्मेंद्र कुमार, नित्य प्रकाश, नेमचंद, शेर सिंह, नरेश राठौर, साहूकारा के मनीश अग्रवाल, पंतनगर के सोमेंद्र सिंह, बिशारतगंज के नसीम बाबू, सुरेश शर्मा नगर के संजय गंगवार, सीबीगंज के महेश रस्तोगी, सुमित उप्रेती, प्रवीण कुमार, मयंक गंगवार, आजाद नगर से अरुण, छोटी बिहार के सत्य प्रकाश, वसुंधरा कॉलोनी के अनुरंजन पांडेय, अग्रसेन नगर कॉलोनी के कौशल शर्मा, फाल्तूनगंज के रमन कुमार, आलमगिरीगंज की अनुष्का खंडेलवाल, बीडीए कॉलोनी के अमित कुमार, रामपुर गार्डन के धर्मेंद्र शर्मा, राजेंद्रनगर के जितेंद्र गंगवार, सिविल लाइंस के राजेश खंडेलवाल, राजेंद्र सागर, कुंवरवीर सिंह, धनंजय सिंह ने रक्तदान किया।
डॉ. एके सचान, डॉ. केपी सिंह, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार, एलटी नवचेतन अवस्थी, आशा रानी, ज्योति सचान, विवेक दीक्षित, राष्ट्रपति सेवा पुरस्कार से सम्मानित मोहित शर्मा, एलए संतराम, इफितखार हुसैन मौजूद रहे।
वर्ष 2001 में पहली बार रक्तदान किया था। शिविर में 40वीं बार रक्तदान किया है। लोगों को भी प्रेरित करता हूं। - सुनील सिंह, बिहारीपुर
रक्तदान जीवनदान है और रक्तदाता को भी फायदा होता है। स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करें। - छत्रपाल गंगवार, वीपीओ, फतेहगंज पश्चिमी
जिस कर्म से किसी की जान बचे, वही सजग नागरिक होने की सार्थक पहचान है। रक्तदान इनमें से एक है। - अंकित तोमर, पुलिसकर्मी
हर साल शिविर में और किसी को जरूरत पड़ने पर रक्तदान करता रहता हूं। इससे हमें भी फायदा होता है। - ऋषभ माहेश्वरी, फार्मासिस्ट
18 साल की उम्र में पहली बार रक्तदान किया था। तब से ही प्रत्येक वर्ष चार बार रक्तदान कर रहा हूं। - अमित शर्मा, सिविल लाइंस