{"_id":"6826584e97272a84fd05c5a4","slug":"57-dependents-of-roadways-bareilly-zone-will-get-appointment-bareilly-news-c-4-lko1064-640926-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज बरेली परिक्षेत्र के 57 आश्रितों को मिलेगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज बरेली परिक्षेत्र के 57 आश्रितों को मिलेगी नियुक्ति
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज में 12 साल बाद मृतक आश्रितों की नियुक्ति की जाएगी। बरेली परिक्षेत्र के 57 आश्रितों को भी इसका लाभ मिलेगा। उनको नियमित परिचालक पदों पर तैनाती दी जाएगी। रोडवेज मुख्यालय ने आश्रितों की सूची जारी कर स्थानीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है।
बीते 20 साल से रोडवेज में नियमित पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई हैं। 12 साल से मृतक आश्रित पदों पर भी भर्तियां नहीं की गई हैं। इस दौरान प्रदेश में 1,165 नियमित कर्मचारियों की सेवाकाल में मौत हो चुकी है। उनके परिजन आश्रित कोटे के तहत नौकरी के इंतजार में हैं। अब अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आश्रित कोटे के तहत नौकरी के लिए आवेदन करने वालों का सत्यापन करा लिया जाए। कर्मचारी की मृत्यु के पांच साल के अंदर आश्रित कोटे के तहत नौकरी के लिए आवेदन करने वाले पात्रों को ही तैनाती दी जाए। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद