{"_id":"67b24941770f04951c0d898e","slug":"545-children-treated-in-health-fair-26-found-malnourished-bareilly-news-c-4-bly1015-582318-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आरोग्य मेले में 545 बच्चों का इलाज, 26 कुपोषित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आरोग्य मेले में 545 बच्चों का इलाज, 26 कुपोषित मिले
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में रविवार को जांच के लिए पहुंचे करीब चार हजार मरीजों में 545 बच्चे रहे। जांच में 26 बच्चों में कुपोषण का पता चला। उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र से पोषाहार लेने, अतिकुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र पर इलाज का सुझाव दिया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह के मुताबिक 71 केंद्रों पर आरोग्य मेला लगा। यहां करीब 16 सौ पुरुष और 17 सौ महिलाएं इलाज के लिए पहुंची। सबसे ज्यादा करीब छह सौ त्वचा रोग के मरीज रहे। संदिग्ध मरीजों की हेपेटाइटिस, मलेरिया, डेंगू की जांच की गई, रिपोर्ट निगेटिव थी।
51 मरीजों की आंख की जांच हुई। इसमें से सात मरीजों को मोतियाबिंद सर्जरी के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। दो मरीजों को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजा। लिवर के 68, सांस के 308, बुखार के 313, शुगर के 107, बीपी के 50 मरीज रहे। ब्यूरो