फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   52 proposals worth Rs 2.90 crore passed in Area Panchayat meeting

Bareilly News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 2.90 करोड़ के 52 प्रस्ताव पास

Sat, 22 Feb 2025 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
52 proposals worth Rs 2.90 crore passed in Area Panchayat meeting
मीरगंज। ब्लाॅक सभागार में शनिवार को आयोजित मीरगंज क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर अवगत कराया। ब्लाॅक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 2.30 करोड़ रुपये के 52 प्रस्ताव पास किए गए। बीडीओ भगवान दास ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने राशन कार्ड, ग्रामीण आवास आदि का मुद्दा उठाया। बैठक में ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने पूर्ति विभाग पर पैसा लेकर राशन कार्ड बनाने का आरोप लगाया, जिस पर जांच के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से पशु चिकित्साधिकारी की शिकायत की तो सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर गन्ना समिति चेयरमैन तेजपाल फौजी, प्रधान संघ अध्यक्ष सोनू कुर्मी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत वीरपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed