फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   51,963 poor miles in Bahedi, administration sent notice

Bareilly News: बहेड़ी में 51,963 मतदाता मिले संदिग्ध, प्रशासन भेजेगा नोटिस

Thu, 11 Dec 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
51,963 poor miles in Bahedi, administration sent notice
एसआईआर का कार्य पूर्ण, सूची में दोहरी प्रविष्टि,अनुपस्थित, फर्जी मतदाताओं के विवरण आए सामने
विज्ञापन

बहेड़ी। तहसील क्षेत्र में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। इसमें दोहरी प्रविष्टि, अनुपस्थित, फर्जी समेत आदि को मिलाकर 51,963 मतदाता संदिग्ध मिले हैं। इन लोगों को प्रशासन की तरफ से 11 दिसंबर के बाद नोटिस भेजा जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एसआईआर के तहत प्रपत्र भरने के दौरान पता चला की कि 9510 ऐसे मतदाता है, जो मृत पाए गए हैं। इनके नाम अब भी मतदाता सूची में चल रहे हैं। 35,035 मतदाता ऐसे हैं, जो यहां से कहीं और चले गए हैं। लेकिन, उनके नाम भी मतदाता सूची में दर्ज हैं। 5228 ऐसे मतदाता है, जिनके नाम कई जगह दर्ज हैं। ऐसे मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा 11,472 मतदाता अनुपस्थित मिले हैं। इस प्रकार मृतकों के नाम काटे जाने के बाद से 51,963 मतदाता संदिग्ध मिले हैं, जबकि बहेड़ी विधानसभा में कुल मतदाता 3,75,118 है। ऐसे में प्रशासन ने संदिग्ध मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे लोगों में हलचल है।
विज्ञापन

2003 की मतदाता सूची से 13000 लोगों के नाम गायब
2003 की मतदाता सूची में करीब 13000 लोगों के नाम नहीं है। इनमें वह महिलाएं भी शामिल हैं, जो दूसरे प्रदेशों से शादी होकर यहां आई हैं। वहां न उनके वोट थे और न ही उनके माता-पिता के 2003 की मतदाता सूची में नाम मिल पा रहा है। इन सभी 13000 मतदाताओं का अगर विवरण नहीं मिलता है तो उनके वोट कटना तय है। यानी मतदाता सूची के प्रकाशन में उनके नाम गायब हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसआईआर का काम बेहद तेजी से हो रहा है। अब अंतिम चरण के रूप में मतदाताओं को सूचित किया गया है कि नोटिस मिलते ही वह अपना विवरण बीएलओ को पेशकर दें। कोशिश करें कि नोटिस मिलने से पहले बीएलओ को जानकारी उपलब्ध करा दें। बाद में किसी तरह की कोई मदद कर पाना संभव नहीं होगा।
- इशिता किशोर, एसडीएम बहेड़ी
---------------------------

मीरगंज में शत-प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन पूरा

मीरगंज। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को मीरगंज तहसील सभागार में एसडीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ व सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
एसडीएम ने बताया कि 23,743 मतदाताओं का स्वयं एवं माता-पिता का नाम 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं हो सका है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस देकर गणना पत्र के दूसरे पृष्ठ पर अंकित दस्तावेजों में से कोई एक साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,51,470 मतदाताओं के सापेक्ष 100 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना पत्रों की फीडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इनमें से 3,02,451 मतदाताओं द्वारा अपने गणना पत्र भरकर बीएलओ एप के माध्यम से अपलोड किए जा चुके हैं।गणना पत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8,228 मतदाता मृत, 22,734 मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित, 5,006 मतदाता पहले से नामांकित, 12,174 मतदाता अनुपस्थित और 861 मतदाता अन्य कारणों से सूची में दर्ज पाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed