{"_id":"5cd85240bdec22076b5ef2c7","slug":"51557680704-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले युवक ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा (लखीमपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मूड़ी में रविवार शाम को शादी की तैयारियों के बीच युवक ने गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की 14 मई को शादी होने वाली थी, जिसकी घर में तैयारियां चल रही थी। युवक का रक्त रंजित शव पड़ा देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। ऐसा कहा जा रहा है कि युवक परिवार के दबाव में शादी कर रहा था।
गांव मूड़ी निवासी बिंद्रा प्रसाद गोड़िया के पुत्र 23 वर्षीय रामसेवक की शादी तिकुनियां क्षेत्र के गांव जसनगर से तय हुई थी। मृतक के बड़े भाई हरद्वारी ने बताया कि रामसेवक की शादी 14 मई को होनी थी, जिसकी तैयारी चल रही थी। रविवार को वह कफारा मेले में कुछ सामान लेने गया था और भाई रामसेवक घर पर था। जब वह घर लौटा तो पिता बिंद्रा प्रसाद ने बताया कि रामसेवक बिना खाना खाए दोपहर से कहीं चला गया। शाम चार बजे गांव से 200 मीटर की दूर चकमार्ग पर बनवारी गोड़िया के गन्ने के खेत के सामने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे कफारा चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा ने शव के पास ही तमंचा और पैंट की दाहिनी जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के अनुसार युवक कहीं और शादी करना चाहता था, जिसको लेकर तनाव में था।